30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीज पर बनाएं आम का कलाकंद

अभी बाजार में फलों का राजा आम उपलब्ध है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि तीज पर क्या मीठा बनाया जाए, तो आम का कलाकंद अच्छा विकल्प हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 12 Aug 2018, 4:38 PM IST

mango kalakand

mango kalakand

अभी बाजार में फलों का राजा आम उपलब्ध है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि तीज पर क्या मीठा बनाया जाए, तो आम का कलाकंद अच्छा विकल्प हो सकता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट बनता है और ताजा ताजा बहुत ही अच्छा लगता है। यहां पढ़ें आम का कलाकंद बनाने की रेसिपी-

सामग्री -

दूध - 1 लीटर (5 कप )
आम का पल्प - आधा कप (बिना रेशे वाले)
चीनी - आधा कप
नीबू का रस - 3 टेबल स्पून
बादाम - 4
पिस्ते - 8
छोटी इलाइची - 4

विधि:

दूध को किसी बर्तन में डालकर उबालने रख दीजिए, दूध में उबाल आने के बाद दूध को गैस से उतार लीजिए और दूध को हल्का ठंडा, यानि कि वह 80 प्रतिशत गरम रह जाए, अब दूध को फाड़ कर पनीर बना लीजिए।
पनीर बनाने के लिए: नीबू के रस में 2-3 टेबल स्पुन पानी डालकर मिला लीजिए और नीबू के रस पानी को दूध में थोड़ा थोड़ा डालकर, चमचे से मिलाइए, जैसे ही दूध फट जाए (दूध पानी अलग अलग हो जाए) तब नीबू का रस दूध में डालना बन्द कर दीजिए।

फटे दूध को किसी पतले सूती कपड़े में डालकर, छान कर, अलग कर लीजिए, ऊपर से थोड़ा पानी डालकर पनीर को वाश कर लीजिए और कपड़े को चारो ओर ओर से उठा कर, हाथ से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिए। तैयार पनीर को कपड़े से निकाल लीजिए।

बादाम और पिस्ते पतले पतले काट लीजिए, इलाइची छील कर पाउडर बना लीजिए।
कढ़ाई में आम का पल्प और चीनी मिलाकर पकने के लिये रखिए, चीनी अच्छी तरह घुलने और आम का पल्प गाढ़ा होने तक इसे पका लीजिए।

पके हुए आम के पल्प में पनीर डालिए और लगातार चलाते हुए मिश्रण को गाढ़ा होने तक पका लीजिए मिश्रण में आधे कतरे बादाम और पिस्ते डालकर मिला दीजिए, अब मिश्रण को लगातार चमचे से चलाते हुए जमने वाली कन्सिसटेन्सी तक पका लीजिए, गैस बन्द कर दीजिए, मिश्रण में इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिए।

किसी प्लेट में थोड़ा सा घी डालकर चिकना कीजिये और कलाकन्द का मिश्रण प्लेट में डालकर, 3/4 इंच की मोटाई में एक जैसा चौकोर फैला लीजिए।

जैसे ही कलाकन्द जम कर तैयार हो जाए, (2-4) घंटे में कलाकन्द जम कर तैयार हो जाता है। जमे हुए कलाकन्द को अपने मन पसन्द साइज के टुकड़े में काट लीजिए। आम का कलाकन्द तैयार है, ताजा आम का कला कन्द बहुत ही स्वादिष्ट लगता है, आम का कलाकन्द फ्रिज में रखकर 1 सप्ताह तक खा सकते हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।