मिठाई

टेस्टी बनती है मूंगदाल की बर्फी

मूंगदाल का हलवा अगर आप पसंद करते हैं तो आपको मूंगदाल की बर्फी भी जरूर पसंद आएगी

2 min read
Jan 15, 2018
moongdal barfi

मूंगदाल का हलवा अगर आप पसंद करते हैं तो आपको मूंगदाल की बर्फी भी जरूर पसंद आएगी। यह बहुत ही स्वादिष्ट बनती है और इसे आप किसी भी त्योहार या खास अवसर पर बना सकते हैं। यहां पढ़ें मूंगदाल की बर्फी की रेसिपी -

सामग्री -

ये भी पढ़ें

बच्चों का फेवरेट बन जाएगा पाइनेप्पल हलवा

मूंग की धुली दाल - 1 कप (200 ग्राम)
चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
मावा - 1 कप (200 ग्राम)
घी - 3/4 कप (150 ग्राम)
पिस्ते - 1 टेबल स्पून
इलायची - 10-12 (छील कर पीस लें)

विधि -

मूंग की दाल को धो कर 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए। दाल को धो कर पानी से निकाल लें और मिक्सी से पीस लीजिए।

नॉन स्टिक पैन में घी डालकर हल्का गरम कर लीजिए और दाल डाल दीजिए। कलछी से चला-चला कर दाल को धीमी और मिडियम आग पर भूनें। दाल के अच्छे से भून जाने पर दाल का कलर चेंज होने लगता है, दाल से घी अलग होता दिखता है और अच्छी महक भी आने लगती है। दाल भून कर तैयार है। दाल भूनने में करीब 25 मिनिट लग जाते हैं। दाल को गैस से उतार कर रख दीजिए।

अब एक अलग पैन में मावा डालकर धीमी आग पर भून लीजिए और मूंग दाल में मिला दीजिए। अब बर्फी के लिए चाशनी तैयार कर लीजिए। किसी बर्तन में चीनी और १ कप पानी मिला कर गैस पर रखें। पानी में उबाल आने के बाद 1-2 मिनिट तक पकाएं और चाशनी तैयार कर लीजिए (बर्फी को रंग देने के लिए आप चाशनी में थोडा़ सा खाने वाला कलर भी डाल सकते हैं)।

इलायची को छीलकर पाउडर बना लीजिए और पिस्ते को पतला-पतला काट कर तैयार कर लीजिए। तैयार चाशनी दाल में मिलाएं, अब धीमी गैस पर हलवे को लगातार चलाते हुए जमने वाली कंसिसटेन्सी तक पकाएं इसमें पिसी हुई इलायची डाल कर मिला दीजिए। मिश्रण बन कर तैयार है गैस बन्द कर दीजिए।

थाली को घी से चिकना कीजिए, मिश्रण को प्लेट में डाल कर एक सा फैला दीजिए। ऊपर से बारीक कटे हुए पिस्ते डालकर चम्मच से दबा दीजिए। लगभग 2 घंटे में बर्फी जम कर तैयार हो जाएगी। अब आप इस जमे हुए मिश्रण को चाकू से चौकोर टुकड़ों के आकार में काट लीजिए, मूंगदाल की बर्फी तैयार है। इसे कंटेनर में भरकर आप फ्रिज में रखकर 8-10 दिन तक खा सकते हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

किट्टी पार्टी में सर्व करें ये यमी स्नैक्स

Also Read
View All