
pineapple halwa
आमतौर पर बच्चों को हलवा कम ही पसंद आता है, हालांकि पाइनेप्पल का टेस्ट तो उन्हें जरूर पसंद होता है। ऐसे में पाइनेप्पल हलवा उन्हें जरूर पसंद आएगा। यहां पढ़ें पाइनेप्पल हलवा की रेसिपी -
सामग्री -
अनानास - 3/4 कप (100 ग्राम) (बारीक कटे हुए)
अनानास का पेस्ट - 3/4 कप (100 ग्राम)
सूजी - 1/2 कप (100 ग्राम)
चीनी - 1/2 कप (125 ग्राम)
घी - 1/2 कप (100 ग्राम)
बादाम - 10 से 12 (बारीक कटे हुए)
काजू - 10 से 12 (बारीक कटे हुए)
इलायची (पाउडर) - 4 से 5
पिस्ता - 8 से 10 (बारीक कटे हुए)
विधि -
अनानास पीसिए
अनानास को मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लीजिए। इन कटे हुए अनानास को मिक्सर जार में डालिए और पीस कर बारीक पेस्ट तैयार कर लीजिए।
सूजी भूनिए
सूजी भूनने के लिए, गैस अॉन करके पैन रखिए और इसमें आधे से अधिक घी डाल दीजिए। घी पिघलने पर, पैन में सूजी डालिए और इसे लगातार कलछी से चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर भून लीजिए।
जब सूजी अच्छे से गोल्डन ब्राउन हो जाए, घी अलग होने लगे और खुश्बू आने लगे तब सूजी भुन गई है, इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए और गैस बंद कर दीजिए।
हलवा बनाइए
पैन में अनानास का पेस्ट डालिए और गैस पर रख दीजिए। पेस्ट में चीनी डालिए और चीनी के अनानास में घुल जाने तक मिक्स करते हुए पका लीजिए।
चीनी घुल जाने के बाद, पैन में कटे हुए अनानास के टुकड़े डाल दीजिए। इन्हें चीनी के घुलने और अनानास के मुलायम होने तक लगातार चलाते हुए पका लीजिए। इसके बाद, पैन में २ कप पानी डाल दीजिए और इसके बाद, सूजी भी डालकर थोड़ा सा कलछी से चला दीजिए। सूजी के फूलने तक, हलवे को ३ से ४ मिनिट धीमी आंच पर पका लीजिए।
फिर, गैस को मध्यम आंच पर कर लीजिए और हलवे को फिर से कलछी से चला लीजिए। इसके बाद, हलवे में आधे से अधिक कटे हुए बादाम, काजू और इलाइची पाउडर डालिए। सभी सामग्री को मिलाकर हलवे को थोड़ा गाढ़ा होने तक पका लीजिए।
हलवा तैयार है, इसमें 2 छोटी चम्मच घी डालकर मिक्स कर लीजिए। गैस को बंद करके हलवे को एक प्लेट में निकाल लीजिए।
हलवे को गार्निश करने के लिए, ऊपर से 1 छोटी चम्मच घी, बचे हुए कटे काजू, बादाम और पिस्ता डाल दीजिए। मिठास से भरा अनानास का हलवा बनकर तैयार है, इसे किसी भी पार्टी में सर्व कीजिए। अनानास का हलवा फ्रिज में 3 से 4 दिनों तक खाने योग्य बना रहता है।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
14 Jan 2018, 5:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.