30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मकर सक्रांति पर खाएं तिल गुड़ के लड्डू

तिल और गुड़ दोनों ही सर्दी के मौसम में शरीर को अंदर से गर्माहट देने का काम करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 13 Jan 2018, 1:33 PM IST

til gur ladoo

til gur ladoo

मकर सक्रांति पर अक्सर घरों में तिल के लड्डू बनाए जाते हैंं। वैसे तो तिल के लड्डू कई तरीकों से बनाए जा सकते हैं, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं गुड़ के साथ तिल के लड्डू बनाने की रेसिपी। तिल और गुड़ दोनों ही सर्दी के मौसम में शरीर को अंदर से गर्माहट देने का काम करते हैं। यहां पढ़ें तिल गुड़ के लड्डू बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

60 ग्राम सफेद तिल
कद्दूकस किया हुआ गुड़ - 150 ग्राम
घी

विधि -

तिल को बीनकर अच्छी तरह साफ कर लें। अब गैस पर एक कड़ाही में तिल को सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद गैस पर एक पैन में आधा कप पानी डालकर गर्म करें अौर इसमें गुड़ डालकर पिघला दें।

गुड़ सही तरह पक गया है, यह देखने के लिए एक कटोरी में ठंडा पानी लें। पानी में थोड़ा-सा पकता हुआ गुड़ डालें। अगर पानी में गुड़ का बॉल बन जाए तो लड्डू बनाने के लिए परफेक्ट गुड़ पक चुका है। अब गैस बंद कर दें।

अब गुड़ में भुने तिल डालकर मिक्स करें और फिर गुड़-तिल के मिश्रण को हल्का ठंडा कर लें। इसके बाद हाथ पर घी लगाकर मिश्रण का थोड़ा-थोड़ा भाग लेकर इसके गोल-गोल लड्डू बना लें। इस तरह पूरे मिश्रण के लड्डू बनाकर तैयार कर लें और डिब्बे में भर लें। फिर जब मन चाहे, इनका स्वाद लें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।