31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करता है यह व्यंजन

सर्दियों में खजूर खाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 10 Jan 2018, 10:01 AM IST

khaskhas khajur rolls

khaskhas khajur rolls

सर्दियों में खजूर खाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करते हैं। इसके अलावा खजूर खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आज हम आपको खजूर से बनने वाले टेस्टी खजूर रोल्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह स्वीट डिश है, इसलिए इसे डायबिटीज के पेशेंट को न खिलाएं। यहां पढ़ें खसखस खजूर रोल की रेसिपी -

सामग्री -

पिंड खजूर - 250 ग्राम
बारीक कटी मेवा - एक कटोरी
घी - एक बड़ा चम्मच
खसखस - एक बड़ा चम्मच

यूं बनाएं -

पिंड खजूर की गुठली निकालकर 1/2 कप पानी डालकर मिक्सी में पीस लें। खसखस को भी एक पैन में भून लें। गरम घी में डालकर खजूर के मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं। जब मिश्रण रोल बनाने के लायक हो जाए तो आधी खसखस और कटी मेवा डालकर अच्छी तरह चलाएं। रोल बनाकर ऊपर से खसखस में लपेटें। स्वादिष्ट रोल तैयार हैं।

मेथी-मखाना खीर

सामग्री -

दूध - 2 लीटर
मखाना - 2 कटोरी
हरी मेथी - 100 ग्राम
चावल - एक बड़ा चम्मच
शक्कर - स्वादानुसार
मिल्क पाउडर - एक बड़ा चम्मच
बारीक कटी मेवा - एक कटोरी
घी - एक छोटा चम्मच

यूं बनाएं -

दूध में मिल्क पाउडर डालकर गैस पर उबलने रख दें। उबाल आने के 10 मिनट बाद चावल डाल कर धीमी आंच पर पकने दें। मखाना को नॉनस्टिक पैन में सूखा ही भूनकर काट लें। मेथी को बारीक काट कर हाथ से निचोड़ दें, ताकि उसका पानी निकल जाए। गरम घी में मेथी को तेज आंच पर चलाते हुए पानी के सूखने तक भूनें। जब खीर लगभग पक जाए तो उसमें मेथी, कटी मेवा और मखाना डालकर पांच मिनट तक मंदी आंच पर पकाएं। शक्कर डालकर सर्व करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।