31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दियों में खाएं चावल गुड़ के लड्डू

सर्दियों मेें हमें हैवी खाना आसानी से पच जाता है और यह हमारे शरीर को ताकत देने का भी काम करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 11 Jan 2018, 10:25 AM IST

chawal gur ladoo

chawal gur ladoo

सर्दियों में करीब करीब हर घर में लड्डू बनाए जाते हैं। वजह है कि सर्दियों मेें हमें हैवी खाना आसानी से पच जाता है और यह हमारे शरीर को ताकत देने का भी काम करता है। अगर आपने अभी तक लड्डू नहीं बनाए हैं तो चावल गुड़ के लड्डू बनाएं और खाएं। यहां पढ़ें चावल गुड़ के लड्डू की रेसिपी -

सामग्री -

चावल का आटा- 1.25 कप (200 ग्राम)
गुड़- 1 कप (200 ग्राम) (क्रम्बल किया हुआ)
तिल- 1 कप से कम (100 ग्राम)
सूखा नारियल- 1 कप (50 ग्राम)
घी- 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर- ½ छोटी चम्मच

विधि -

कढ़ाही में चावल का आटा डाल दीजिए और चावल का रंग बदलने और आटे से खुशबू आने तक इसे भून लीजिए। भुने आटे को निकालकर एक प्याले में रख लीजिए। आटे को भूनने में 10 मिनिट लग जाते हैं।

इसके बाद, कढ़ाही में तिल डालकर इसे फूलने और रंग बदलने तक २ मिनिट लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर भून लीजिए। भुने तिल को आटे में ही मिला दीजिए।

गुड़ से चाशनी बनाएं

कढ़ाही में गुड़ और आधा कप पानी डाल दीजिए। गुड़ को पानी में घुलने के २ मिनिट बाद तक पका लीजिए। फिर, इसे चैक कर लीजिए। एक-दो बूंद प्याली में डालिए और ठंडा होने पर उंगली और अंगूठे के बीच में चिपकाकर देखिए, इसमें चिपचिपापन हो, तो चाशनी तैयार है।

तिल आटे में कद्दूकस किया हुआ नारियल और इलायची पाउडर डाल दीजिए। सारी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिला लीजिए। गुड़ के सीरप को इसमें छानकर मिला लीजिए। साथ ही घी भी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए। लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है।

लड्डू बनाएं
हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर हाथ को चिकना कर लीजिए और थोड़ा सा मिश्रण लेकर हाथ से गोल करके बाइन्ड करके लड्डू बना लीजिए। सारे लड्डू इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए। इतने मिश्रण से 12 लड्डू बनकर तैयार हो जाते हैं।

चावल गुड़ के लजीज लड्डू को पूरी तरह ठंडा होने के बाद किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और पूरे 1 महीने तक खाते रहिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।