30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किट्टी पार्टी में सर्व करें ये यमी स्नैक्स

घर में किट्टी पार्टी कर रही हैं तो कुछ झटपट बनने वाले स्नैक्स तो चाहिए ही, जो स्वादिष्ट भी हों
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 14 Jan 2018, 10:18 AM IST

paties platter recipe

paties platter recipe

घर में किट्टी पार्टी कर रही हैं तो कुछ झटपट बनने वाले स्नैक्स तो चाहिए ही, जो स्वादिष्ट भी हों। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं दो ऐसी रेसिपीज जिन्हें आप झटपट तैया कर सकती हैं और यकीन मानिए आपकी किट्टी वाली फ्रेंड्स इन स्नैक्स की रेसिपी आपसे जरूर पूछेंगी। यहां पढ़ें पैटीज प्लैटर और मटर हांडी की रेसिपी -

पैटीज प्लैटर

सामग्री -

चुकन्दर - एक
आलू - 2
हरी मिर्च - 2
भुने चने का पाउडर - 2 से 3 बड़े चम्मच
नमक, चिली फ्लेक्स, चाट मसाला - तीनों स्वादानुसार

अन्य सामग्री -

ब्रेड क्रम्बस - 1/4 कप
मैदा - एक बड़ा चम्मच
तेल

यूं बनाएं -

चुकन्दर छीलकर कस लें और उसका सारा पानी निचोडक़र एक तरफ रख दें। आलू भी उबालकर कस लें। हरी मिर्च बारीक काट लें। आलू व अन्य सामग्री चुकन्दर में मिला लें। पैटीज बनाएं। मैदा में पानी डालकर हाथ पर चिपकने जैसा घोल बना लें। एक प्लेट में ब्रेड क्रम्बस कर लें। पैटीज मैदा घोल में डिप कर ब्रेड क्रम्बस में उलट-पुलट करें और गर्म तेल में मध्यम आंच पर तल लें।

मटरा हांडी

सामग्री -

हांडी के लिए - 5 मिनी गोल बन

मटरे के लिए -

सूखे सफेद मटर - 1/2 कप (आप चाहें तो इसकी जगह ताजे मटर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ताजे मटर को भिगोने की जरूरत नहीं है)
इमली का रस - एक बड़ा चम्मच
काली मिर्च - 1/4 छोटा चम्मच
गरम मसाला - 1/4 छोटा चम्मच
हरी मिर्च बारीक कटी - 4
अदरक - एक छोटा टुकड़ा
सफेद नमक, काला नमक, नींबू का रस - तीनों स्वादानुसार

अन्य सामग्री -

हरी चटनी - 2 बड़े चम्मच
इमली की मीठी चटनी - एक बड़ा चम्मच
प्याज बारीक कटा - 2 बड़े चम्मच
हरा धनिया - थोड़ा सा

यूं बनाएं -

मटर को दो कप पानी में ७-८ घंटे के लिए भिगो दें। कुकर में उबलने रखें, एक सीटी के बाद आंच धीमी कर ३५ मिनट और पकाएं। ठंडा होने पर कुकर खोलें, पानी हो तो छान दें। इसमें हरी मिर्च, लंबी कटी अदरक और सारे मसाले मिला दें। हर बन के ऊपर से हल्की सी परत हटाकर अन्दर से खोखला करें। इन्हें खोखली तरफ से ओवन में एक मिनट के लिए सेकने रख दें, जिससे कच्चापन निकल जाए। मीठी चटनी व हरी चटनी मिलाएं। इसे बटर नाइफ से हांठी के अन्दर चारों तरफ लगाएं। मटरा भरें। प्याज, हरा धनिया डालकर एक बार पुन: ओवन में एक मिनट के लिए रख दें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।