Tikamgarh Loksabha Seat : एमपी के टीकमगढ़ में लोकसभा चुनाव दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होगा। इसकी घोषणा चुनाव आयोग की ओर से की गई है।
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि चार चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।इसके परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। पूरे देश आचार संहिता लागू हो गई है। शेड्यूल के मुताबिक टीकमगढ़ में दूसरे चरण के मतदान 26 अप्रैल को होंगे। बीजेपी की ओर से टीकमगढ़ लोकसभा सीट से वीरेन्द्र खटीक मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से पंकज अहिरवार को उतारा गया है।
मध्यप्रदेश में 4 चरणों में लोकसभा के चुनाव कराए जाएंगे। पहला चरण 19 अप्रैल को दूसरा चरण 26 अप्रैल को तीसरा चरण 7 मई को और चौथा चरण 13 मई को होगा और इन सभी तारीखों पर प्रदेश की अलग अलग सीटों पर वोटिंग होगी। बता दें कि टीकमगढ़ लोकसभा सीट में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।