21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीकमगढ़ सड़क हादसा : इंदौर से आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख-पुकार

Tikamgarh Bus Accident : बड़ागांव रोड पर यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। गौगावेर हनुमान मंदिर के पास क्रॉसिंग पर हादसा हुआ है। महाकाल ट्रैवल्स की बस इंदौर यात्रियों के लेकर टीकमगढ़ आ रही थी। हादसे में 11 यात्रियों के गंभीर घायल होने की खबर है।

2 min read
Google source verification
Tikamgarh Bus Accident

बड़ागांव रोड पर बस हादसा (Photo Source- Input)

Tikamgarh Bus Accident :मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के सागर रोड पर मंगलवार सुबह कोतवाली थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले बड़ागांव रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि, यहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरकर पलट गई। हादसे में 11 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि, ये सड़क दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर गौगाबेर हनुमान मंदिर के पास क्रॉसिंग पर हुई है। हादसे का शिकार हुई बस महाकाल सर्विस कंपनी की बताई जा रही है, जो यात्रियों को इंदौर से लेकर टीकमगढ़ की तरफ आ रही थी। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है।

सभी घायलों को पहुंचाया गया जिला अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कराया। फिलहाल, सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ यात्रियों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अधिकांश को मामूली चोटें बताई जा रही हैं। फिलहाल, ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि, बस में कुल कितने यात्री सवार थे, लेकिन एक जानकारी है कि, करीब 50 लोग बस में सवार थे।

कलेक्टर पहुंचे अस्पताल, घायलों से की पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर विवेक श्रोतिय पहले घटना स्थल पर पहुंचे। यहां हालात का जायजा लेने के बाद वो तत्काल जिला अस्पताल भी पहुंच गए। यहां उन्होंने न सिर्फ घायलों का हाल जाना। बल्कि, अस्पताल प्रबंधन को उन्हें बेहतर इलाज मुहैय्या करने के निर्देश भी दिए हैं।

जांच में जुटी पुलिस, कारणों का नहीं चला पता

मामले में टीकमगढ़ तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर का कहना है कि, महाकाल ट्रेवल्स कंपनी की बस गौगाबेर हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई है, जिसमें सवार 11 लोग गंभीर रीप से घायल हुए हैं। हालांकि, सभी को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करा दिया गया है, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

एसडीओ बोले- तुरंत भेजी गई एंबुलेंस

हादसे को लेकर एसडीओ राहुल कटरे ने बताया कि, सुबह करीब 8 बजे हादसे की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद कोतवाली पुलिस और एंबुलेंस को मौके पर रवाना किया गया। सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। फिलहाल, सभी का इलाज जारी है।