
wedding called off over dowry demand bullet bike cash
MP News: मध्यप्रदेश में एक बार फिर एक दुल्हन के अरमान दहेज की बलि चढ़ गए। मामला टीकमगढ़ जिले का है जहां चंदेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बेटी के सपने उस वक्त चकनाचूर हो गए, जब दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा निकाह से पहले ही बारात वापस लेकर लौट गया। जिस आंगन में कुछ देर पहले तक शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां अचानक सन्नाटा छा गया और दुल्हन बनी बेटी के अरमान पल भर में बिखर गए।
चंदेरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बेटी का निकाह टीकमगढ़ के बावरी निवासी शौकत खान के बेटे से तय हुआ था। तय कार्यक्रम के मुताबिक बारात पूरे धूमधाम से गांव पहुंची। लड़की पक्ष ने स्वागत सत्कार किया। भोजन और सभी रस्मों में दुल्हन पक्ष ने कोई कमी नहीं छोड़ी थी, दुल्हन भी नए जीवन की शुरुआत के सपने सजाए बैठी थी। लेकिन निकाह से ठीक पहले वर पक्ष ने कथित रूप से दो लाख रुपए नकद और एक बुलेट मोटर साइकिल की मांग रख दी।
दो लाख रुपए नकद और एक बुलेट मोटर साइकिल की मांग पर लड़की पक्ष ने आर्थिक असमर्थता जताई तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दूल्हा और उसके परिजन निकाह की रस्म अधूरी छोड़कर पूरी बारात के साथ मौके से चले गए। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। जिस घर में शादी की शहनाई गूंज रही थी वहां पर कुछ ही पलों में अजीब सा सन्नाटा छा गया।
जिस बेटी के हाथों में मेहंदी रची थी और आंखों में नई जिंदगी के सपने थे, शादी टूटने से उसकी आंखों में आंसू भर आए। दुल्हन के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने वर पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज की लालच में उनकी बेटी की जिंदगी और सम्मान से खिलवाड़ किया गया। गांव में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।
wedding called off over dowry demand bullet bike cashमामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने और समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन वर पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। लोगों ने बताया दुल्हन के परिवार ने अपनी हैसियत से बढ़कर शादी में पैसा खर्च किया, दहेज का पूरा सामान भी खरीद लिया था जिसमें बाइक भी थी लेकिन दहेज लोभी दूल्हा व उसके परिजन नहीं मानें। लोगों का ये भी कहना है कि यह घटना सिर्फ एक शादी टूटने की नहीं, बल्कि उस सामाजिक सोच की तस्वीर है जहां बेटियों की खुशियों से ज्यादा कीमत पैसों की लगाई जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक लड़की पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच और कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
12 May 2026 09:50 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
