17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में यहां कुएं में मां-बेटे का शव मिलने से मची सनसनी, पति पर हत्या का आरोप

mp news: कुएं में शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

2 min read
Google source verification

Mother and Son Bodies Found in Well in tikamgarh (Patrika.com)

mp news: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गांव के कुएं में एक शादीशुदा महिला और उसके मासूम बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना परिजनों तक पहुंचाई गई। ससुराल-मायके के बीचे आरोप-प्रत्यारोप शुरू हुआ। कुएं में शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने कुएं में देखा शव

दरअसल मामला टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के भेलसी गांव का है। यहां शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। कुएं से महिला और उसके मासूम बच्चे का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मृतकों की हुई पहचान

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम काशी बाई लोधी (28) है। काशी भैलासी ग्राम के चिरौली का खिरक क्षेत्र की रहने वाली थी। मृतिका के पति नाम राहुल लोधी हैं। वहीं, मृतक मासूम का नाम अभिराज लोधी है जिसकी उम्र सिर्फ 22 महीने की थी। मामला सामने आने बाद मायके पक्ष में आक्रोश है। उन्होंने ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मृतिका के मायके पक्ष ने पति राहुल लोधी पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि पति पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की सूचना मिलने पर एसडीओपी राहुल कतरे और फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी ऑफिसर (FSL) डॉ प्रदीप यादव के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा। टीम ने मौके पर जांच की। प्रारंभिक जांच में इस मामले को आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है। वहीं, इस मामले में बल्देवगढ़ थाना के प्रभारी चन्दन शाक्य ने कहा कि सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस ने अब तक किसी पर एफआईआर दर्ज नहीं की है। मायका पक्ष सुसराल पक्ष पर आरोप लगा रहा है लेकिन पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले में कोई भी कार्रवाई की जाएगी।