टीकमगढ़

न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, अधिकतम 19.2 डिग्री दर्ज

कड़ाके की ठंड का असर जारी

less than 1 minute read
Jan 07, 2026
कड़ाके की ठंड का असर जारी

टीकमगढ़ जिले में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। मंगलवार सुबह से ही आसमान में घना कोहरा छाया रहा। जिससे दिनभर शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही ह। जिसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ा है। सुबह और रात के समय ठंड का प्रकोप अधिक रहने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर है।

पूरे सप्ताह शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि जिले में पूरे सप्ताह शीतलहर का दौर जारी रहेगा। दिन का तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही ठंडी हवाएं चलने से ठंड का असर और बढ़ सकता है।

पिछले दिनों का तापमान

भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम 18 डिग्री, न्यूनतम 10.8 डिग्री, शनिवार को अधिकतम 20 डिग्री, न्यूनतम 10 डिग्री, सोमवार को अधिकतम 17.4 डिग्री, न्यूनतम 6.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इन आंकड़ों से साफ है कि न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट आई है।

ठंड से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुबहशाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचें, गर्म कपड़ों का उपयोग करें और बुजुर्गों, बच्चों व बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखे। अनुमान है कि इस पूरे सप्ताह लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

Published on:
07 Jan 2026 11:27 am
Also Read
View All

अगली खबर