मेरठ

एकाग्र होकर करें अध्ययन

उनियारा. बिलासपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया गया। प्रधानाध्यापक अजय कुमार कौशिक ने बताया कि इसी वर्ष से विद्यालय में इस प्रकार के समारोह मनाए जाने की पहल की गई है। इसके तहत कक्षा दस के विद्यार्थियों का अभिनन्दन किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Mar 2017, 11:54 AM IST
tonk
उनियारा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में आयोजित समारोह में प्रधानाध्यापक को सरस्वती की प्रतिमा भेंट करती छात्राएं।

उनियारा. बिलासपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया गया। प्रधानाध्यापक अजय कुमार कौशिक ने बताया कि इसी वर्ष से विद्यालय में इस प्रकार के समारोह मनाए जाने की पहल की गई है। इसके तहत कक्षा दस के विद्यार्थियों का अभिनन्दन किया गया।

वरिष्ठ अध्यापक अनिल गौतम ने एकाग्र होकर अध्ययन करने को कहा। अध्यापक मोहन सिंह ने गुरु की महत्ता बताई। अश्वनीकुमार शर्मा ने विज्ञान, गणित व अंग्रेजी की तैयारी के लिए मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों ने प्रधानाध्यापक को सरस्वती की प्रतिमा भेंट की। मंच संचालन शिवशंकर शर्मा ने किया। इस मौके पर अभिभावक मौजूद थे।