टोंक

मातम में बदल गई रक्षाबंधन की खुशियां: शव देख कांप उठा कलेजा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर घर लौट एक शख्स की वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

less than 1 minute read
Aug 29, 2023

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर जयपुर से घर लौट एक शख्स की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा बरोनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोंक बनास पुलिया के निकट वैष्णो देवी मंदिर के पास हुआ। बरोनी थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि मृतक राजमहल निवासी श्योजी लाल पुत्र धन्ना राम रैगर उम्र 47 वर्ष है।

वह जयपुर में कारीगरी का कार्य करता था। सोमवार रात परिवार के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए जयपुर से हैल्पर साथी राजमहल निवासी धन्ना लाल गुर्जर के साथ बाइक पर अपने गांव राजमहल आ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी वाहन ने उनकी बाइक के टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए।

उन्हें सआदत चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां श्योराज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। साथी हैल्पर धन्ना लाल के मामूली चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इधर जैसे ही शव राजमहल पहुंचा परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। जिन्हें लोगों ने ढांढ़स बंधाया। पिता को मृत देख पुत्र मनोज कुमार, पुत्री रेखा कुमारी व छोटा पुत्र राकेश अचेत हो गए, जिनका ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार करवाया। पत्नी द्वारिका देवी का घर पर रो रोकर बुरा हाल था।

Published on:
29 Aug 2023 06:36 pm
Also Read
View All