5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Highway Link Road: राजस्थान में यहां फिर अटका हाईवे लिंक रोड निर्माण, जानिए PWD ने क्यों रुकवाया काम?

Highway Link Road Dispute: स्टेट हाईवे-37 (मालपुरा-टोडारायसिंह) लिंक रोड निर्माण कार्य एक बार फिर सीमांकन विवाद में उलझ गया है।
2 min read
Google source verification

टोंक

image

Anil Prajapat

Apr 25, 2026

New Road

Photo: AI-generated

टोंक/टोडारायसिंह। स्टेट हाईवे-37 (मालपुरा-टोडारायसिंह) लिंक रोड निर्माण कार्य एक बार फिर सीमांकन विवाद में उलझ गया है। सड़क को सीधा और सुगम बनाने के प्रयासों के बीच सार्वजनिक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को कार्य तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए। ऐसे में एक बार फिर सड़क का निर्माण कार्य रूक गया है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को ही भुगतना पड़ेगा। क्योंकि सड़क का काम पूरा होने पर मालपुरा व टोडारायसिंह क्षेत्र के एक दर्जन पंचायतों के गांवों का टोंक जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क होगा।

जानकारी के अनुसार आरामपुरा चौराहे से पन्द्राहेड़ा तक निर्माणाधीन सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए मध्य रेखा से दोनों ओर 9-9 मीटर तक मिट्टी कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान सीमांकन को लेकर ग्रामीण खातेदारों के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर मौके पर पहुंची राजस्व और विभागीय टीम को कार्य बीच में ही रोकना पड़ा।

दो दिन पहले उच्च अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व टीम ने पुनः सीमांकन की प्रक्रिया पूरी कराई, लेकिन आरामपुरा से कूकड़ और आसपास के क्षेत्रों में विवाद अब भी बना हुआ है। विभाग सड़क के घुमाव कम कर इसे अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने का प्रयास कर रहा है, जिससे खातेदारी और सरकारी भूमि के उपयोग को लेकर जटिलताएं सामने आई है।

खातेदारी भूमि में किसी भी प्रकार की खुदाई नहीं करने के निर्देश

शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता ने मौके का निरीक्षण कर ठेकेदार को खातेदारी भूमि में किसी भी प्रकार की खुदाई नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में अधिकतम सरकारी भूमि के उपयोग पर जोर दिया। साथ ही, उच्च अधिकारियों से चर्चा के बाद फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

ये है पूरा मामला

गौरतलब है कि इस परियोजना के तहत गुर्जर की थड़ी से रीण्डल्या-बावड़ी वाया पन्द्राहेड़ा तथा आरामपुरा चौराहे से पन्द्राहेड़ा तक करीब 7.5 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जानी है। इसके लिए 47.50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं और निर्माण कार्य का जिम्मा अमित कंस्ट्रक्शन को दिया गया है।

सड़क निर्माण पूर्ण होने पर मालपुरा और टोडारायसिंह क्षेत्र की करीब एक दर्जन पंचायतों का जिला मुख्यालय से बेहतर संपर्क स्थापित होगा, लेकिन फिलहाल सीमांकन विवाद के कारण परियोजना की गति थम गई है।