
पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा। फोटो: पत्रिका
टोंक। निवाई के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने पत्नी सुषमा बैरवा के चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान विवादित बयान देकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। उन्होंने जिला प्रमुख चुनाव को लेकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि जिला प्रमुख कांग्रेस का बना दो, जूते तो मैं दे दूंगा। साथ ही उन्होंने वर्तमान विधायक को संभलकर रहने की नसीहत दे डाली। सियासी गलियारों में उनके बयान की खूब चर्चा हो रही है।
पत्नी सुषमा बैरवा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन करने पहुंचे निवाई के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा कि कांग्रेस का प्रधान आप बिठाओगे तो बीजेपी की ईंट से ईंट तो मैं बजा दूंगा। जिला प्रमुख कांग्रेस का बना दो, जूते तो मैं दे दूंगा। हालांकि, जूते किसके दूंगा ये तो पता नहीं। मैं अफसरों की बात नहीं कर रहा हूं। उनके तो हाथ जोड़-जोड़कर काम करा लेता हूं। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। मेरे कहने का सिर्फ इतना सा मतलब है कि मुझे सिर्फ आप लोगों का साथ चाहिए।
प्रशांत बैरवान ने अपने चुनाव का जिक्र करते कहा कि वे चुनाव के दौरान पूरी तरह लोगों के बीच नहीं जा पाए। कई जगह लोग उनका स्वागत भाटे से करने के लिए बैठे थे तो कई जगह लट्ठ लेकर तैयार थे। उन्होंने कहा कि न तो मैंने दलाली की, न ही लूट कर गया, फिर भी मुझे गांव से भगा रहे है, मैं तो साफ सुथरा निकल गया, वरना निवाई विधायक तो पिटता ही पिटता है। वर्तमान विधायक के भी दो साल बचे है, उनको भी यही कहूंगा कि भाई साहब बच के रहना। पहले तो मेरे घर में ही कलेश हो गया था। जो मेरे विरोध थे, उनको भी मैंने टिकट दिया। ताकि जनता जर्नादन का साथ मिले और क्षेत्र का विकास हो सके।
प्रशांत बैरवा ने पानी और बिजली की समस्याओं को लेकर भाजपा के निवाई विधायक पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट और बिजली कटौती से लोग जूझ रहे हैं, लेकिन विधायक समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में निवाई के लिए विकास के लिए खूब काम करवाए गए। लेकिन, भाजपा सरकार कह रही है कि ईआरसीपी जिले के लिए जीवनदायनी साबित होगी। जबकि जमीनी हकीकत यह है कि कई क्षेत्रों में ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
Updated on:
2 Nov 2026, 12:11 PM IST
Published on:
2 Nov 2026, 12:11 PM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.