
कंटेनर में धू-धूकर आग से हड़कंप
राजस्थान के टोंक ज़िले से बड़ी खबर है। जयपुर से कोटा के लिए गुज़र रहे NH-52 पर स्थित बनास पुल पर शुक्रवार सुबह एक चलते कंटेनर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। हादसे के बाद जयपुर की ओर से कोटा की ओर जा रहे वाहनों की आवाजाही रुक गई।
जानकारी के अनुसार NH-52 से गुज़र रहे एक चलते कंटेनर में अचानक से आग लग गई, जिसके बाद उसमें सवार चालाक और खलासी समय रहते बाहर कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई। जबकि कंटेनर में आग लगने के बाद उसमें से धू-धूकर धुंएं का गुबार उठने लगा, जो कई किलोमीटर तक दिखाई दे रहा था।
इधर, बनास नदी पुल पर कंटेनर में आग लगने की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के आसपास की सदर और बरोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पहुँचते ही हाइवे से गुज़र रहे वाहनों को रुकवाया और डाइवर्ट किया। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईं जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
वहीं आग बुझने के बाद वाहन को एकतरफ करके यातायात को सुचारू किया जा रहा है। अब कंटेनर में आग क्यों लगी और उसके क्या कारण रहे इस बारे में पड़ताल की जा रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया कंटेनर के टायर में ब्लास्ट होने के बाद उसके पलटने और उसी दौरान डीज़ल टैंक में आग लगना हादसे की वजह माना जा रहा है। जिस कंटेनर में आग लगी वो उत्तराखंड से गुजरात जा रहा था।
Updated on:
30 Oct 2026, 11:39 AM IST
Published on:
30 Oct 2026, 11:35 AM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.