19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को मिला बड़ा मौका, त्योहारों के बहाने मतदाताओं को रिझाने में जुटे

Tonk Panchayat Elections : राजस्थान पंचायत चुनाव की आहट के बीच संभावित प्रत्याशी दीपावली की शुभकामनाओं के बहाने मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाने में जुटे हैं। बधाइयों के बहाने सभी को लुभाने में जुटे हैं।
2 min read
Google source verification
rajasthan panchayat election candidate got big opportunity trying woo voter

Tonk Panchayat Elections : ग्राफिक्स फोटो एआइ से बनाया गया है।

Rajasthan Panchayat Elections : दीपावली का पर्व नजदीक आते ही शहर से गांवों तक रौनक बढ़ने लगी है। बाजारों में खरीदारी की तैयारियां है तो दूसरी ओर चुनावी माहौल ने इस बार त्योहार की बधाइयों को भी खास बना दिया है। पंचायत राज चुनाव की आहट के बीच संभावित प्रत्याशी दीपावली की शुभकामनाओं के बहाने मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाने में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर बधाई संदेश, आकर्षक पोस्टर और शुभकामना संदेशों का सिलसिला तेज हो गया है। नवरात्र पर लोगों से मुलाकात की जा रही है। दावेदार अब दशहरे और दीपावली के मौके पर भी जनसंपर्क को आगे बढ़ाने की तैयारी में है।

रिश्तेदारों-मित्रों से आगे बढ़ा दायरा

पहले दीपावली पर शुभकामनाओं का सिलसिला मुख्य रूप से रिश्तेदारों, मित्रों, परिचितों और आसपास के लोगों तक सीमित रहता था। लोग घर जाकर, फोन पर या संदेश भेजकर त्योहार की बधाई देते थे। लेकिन चुनावी माहौल में अब इस परंपरा का दायरा बढ़ता दिखाई दे रहा है। संभावित प्रत्याशी गांवों और वार्डों के मतदाताओं तक पहुंचने के लिए बधाई संदेशों का सहारा ले रहे हैं।

सोशल मीडिया बना नया मंच

मोबाइल फोन और सोशल मीडिया ने चुनावी बचाइयों को व्यापक बना दिया हैं। डिजिटल माध्यमों पर नवरात्र की शुभकामनाओं वाले पोस्टर और संदेश साझा किए जा रहे हैं। इनमें संभावित प्रत्याशियों के नाम, तस्वीरें और शुभकामना संदेश प्रमुखता से दिखाई दे रहे हैं। कई जगह व्यक्तिगत संदेशों के जरिए भी मतदाताओं तक पहुंच बनाई जा रही है। डिजिटल माध्यमों से एक साथ बड़ी संख्या में लोगों तक संदेश पहुंचाना आसान होने के कारण यह तरीका अहम बनता जा रहा है।

यह है स्थिति :

जिला परिषद के 31 वार्ड और टोंक जिले की 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। वहीं जिले में 282 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के चुनाव होंगे।

रहेगा त्योहारी सीजन

दशहरा 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं दिवसीय दीपावली पर्व 6 नवम्बर को धनतेरस से शुरू होगा। लक्ष्मी पूजन 8 नवम्बर को होगा। वहीं टोंक जिले में तीसरे चरण में 3 नवंबर को जिले की पीपलू, पचेवर, मालपुरा आंशिक, देवली और उनियारा में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। इसके दो दिन बाद 5 नवंबर को इन्हीं क्षेत्रों की संबंधित ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। चौथे चरण में 14 नवंबर को निवाई, टोंक, मालपुरा आंशिक और टोडारायसिंह पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। इसके बाद 16 नवंबर को संबंधित ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026