शहडोल

मक्का-मदीना रुबात के लिए पंजीयन शुरू

टोंक. हज गाइडेंस सोसायटी टोंक ने मक्का-मदीना स्थित रुबात के लिए पंजीयन शुरू कर दिए हैं। सोसायटी कार्यालय निजाम बीड़ी फैक्ट्री में शनिवार सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक पंजीयन किया जाएगा। ये पंजीयन 15 जून तक किए जाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jun 2017, 10:21 AM IST
Feature image

टोंक. हज गाइडेंस सोसायटी टोंक ने मक्का-मदीना स्थित रुबात के लिए पंजीयन शुरू कर दिए हैं। सोसायटी कार्यालय निजाम बीड़ी फैक्ट्री में शनिवार सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक पंजीयन किया जाएगा। ये पंजीयन 15 जून तक किए जाएंगे। हज के लिए फ्लाइट अगले महीने से शुरू होगी। सोसायटी सचिव मोईनुद्दीन ने बताया कि टोंक शहर के अलावा नवाबी रियासत के परगने छबड़ा (बारां), निम्बाहेड़ा (चित्तौडग़ढ़), पिड़ावा (झालावाड़) व सिरोंज विदिशा (मध्यप्रदेश) के हज यात्रियों का रुबात के लिए पंजीयन किया जाएगा। इसके लिए हज यात्री अपने साथ पासपोर्ट की फोटो प्रति, बैंक में 81 हजार रुपए जमा होने की फोटो प्रति, प्रत्येक हज यात्री के 6-6 फोटो, हज कमेटी से जारी कवर नम्बर का पत्र, मोबाइल नम्बर देने होंगे। इसके बाद उनका रुबात के लिए पंजीयन किया जाएगा।

Published on: