मेरठ

सोने की चेन ओर 50 हजार रुपए लूट ले गए

टोंक. युवक ने मारपीट कर 50 हजार की नकदी व सोने की चेन छीन ले जाने का मामला मेहंदवास थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि समरावता निवासी कजोड़ पुत्र मोजीराम मीणा ने मामला दर्ज कराया कि वह बाइक से गंाव लौट रहाथा।

less than 1 minute read
Mar 01, 2017
टोंक. युवक ने मारपीट कर 50 हजार की नकदी व सोने की चेन छीन ले जाने का मामला मेहंदवास थाने में दर्ज कराया है।

टोंक. युवक ने मारपीट कर 50 हजार की नकदी व सोने की चेन छीन ले जाने का मामला मेहंदवास थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि समरावता निवासी कजोड़ पुत्र मोजीराम मीणा ने मामला दर्ज कराया कि वह बाइक से गंाव लौट रहाथा। इस बीच ताखोली के शंकरलाल ने उसके साथ मारपीट कर जेब में रखे 50 हजार रुपए छीन लिए। जाते समय आरोपित गले में पहनी सोन की चेन भी तोड़ ले गया।

मारपीट कर ढाई हजार रुपए छीने

उनियारा. पलाई निवासी युवक के साथ मारपीट कर राशि निकालने की शिकायत बुधवार को थाने में की गई है। थानाप्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि पलाई के श्योजीलाल पुत्र फूलचंद धाकड़ ने शिकायत दी है कि राजकीय आदर्श उमावि के प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीणा ने फोन कर उसे बुलाया। इस पर वह महेश धाकड़ के साथ विद्यालय पहुंचा जहां अध्यापक रामहेत मीणा ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद बाइक से उनियारा आते समय रामेहत ने उसे रोककर जेब में रखे ढाई हजार रुपए निकाल लिए।

Published on:
01 Mar 2017 08:17 pm
Also Read
View All