टीवी के राम सीता के नाम से फ़ेमस गुरमीत चौधरी और देंबिना बनर्जी शादी के क़रीब 11 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं इस बात की ख़बर उन्होंने ख़ुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर साझा कर दी हैं। चलिए जानते इन कपल्स के बारे में।
गुरमीत चौधरी ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर साझा कर यह ख़ुशख़बरी दी है कि उनकी पत्नी देंबिना प्रेग्नेंट हैं। जिसके बाद बॉलीवुड के सेलेब्स से लेकर फैंस भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वैसे आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि दोनों एक दूसरे से प्यार में इतने पागल थे की गुपचुप तरीक़े से मंदिर में शादी कर ली थी। इनका प्यार शादी के 11 साल बाद भी उतना ही है जितना शादी से पहले था।
शादी के इतने लंबे समय के बाद कपल्स पेरेंट्स बनने जा रहे हैं।वो कितनी ज़्यादा ख़ुश है इस बात का अंदाज़ा उनको लेटेस्ट तस्वीर से लगाया जा सकता हैं। आपको बता दें कि साल 2009 में दोनों ने मंदिर में ख़ास दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली थी।
आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि दोनों ने अपनी शादी से जुड़ी ख़बर सिर्फ़ उन्हीं लोगों को दिया था जो उस वक़्त उस मंदिर में मौजूद थे।गुरमीत चौधरी और देंबिना बनर्जी ने अपनी शादी की ख़बर अपने पेरेंट्स तक को नहीं बताई थी। ख़ास बात यह है कि शादी के क़रीब दो साल तक दोनों ने अपनी शादी की ख़बर किसी को भी नहीं बताई।
शादी के क़रीबन दो साल बाद गुरमीत चौधरी और देंबिना बनर्जी ने अपने अपने घर पर अपने पेरेंट्स से अपनी शादी के बारे में बात की। परिवार वालों को भी दोनों की शादी को लेकर कोई एतराज़ नहीं हुआ। जिसके बाद दोनों साथ नज़र आने लगे।
कपल्स ने 15 फ़रवरी 2011 को दुबारा शादी की। शादी के बाद एक इंटरव्यू के दौरान गुरमीत चौधरी ने बताया था कि 2011 में शादी से पहले ही दोनों ने पवित्र बंधन में बंध चुके थे। दोनों की पहली मुलाक़ात साल 2006 में एक शो के दौरान हुई थी। गुरमीत देबिना के रूम मेट के बॉयफ़्रेंड के दोस्त हैं। इसलिए अकसर वो एक दूसरे से मिला करते थे।
गुरमीत और देबिना ने 2008 में TV सीरियल रामायण में साथ काम किया था। जिसके बाद से दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ी और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। उसके बाद क्या था दोनों कपल से शादी करने का फ़ैसला रचाया और दोनों ने शादी कर ली।
शादी के क़रीब 6 साल बाद 2017 में गुरमीत चौधरी ने अपने होमटाउन यानी बिहार के जयरामपुर गांव में रहने वाली दो लड़कियों को गोद लिया था। उनकी दोनों बेटियां पटना रहती हैं उनके भाई भाभी के साथ। गुरमीत अक्सर अपनी दोनों बेटियों से मिलने जाया करते हैं।