25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैंसर के बाद दीपिका कक्कड़ का घटा वजन, पति शोएब ने किया वीडियो शेयर, बोले- दवाओं का है असर

Dipika Kakar Weight Loss: कैंसर से जूझ रही दीपिका कक्कड़ के पति शोएब ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दीपिका काफी दुबली-पतली नजर आ रही हैं। शोएब ने बताया कि उनका वजन दवाओं की वजह से कम हो गया है।
2 min read
Google source verification
Dipika kakar sudden weight loss during cancer treatment

दीपिका कक्कड़ के पति शोएब ने वीडियो किया शेयर (Photo Source- Instagram/ms.dipika)

Dipika Kakar Weight Loss amid cancer treatment: टीवी की फेमस अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम पिछले कुछ समय से जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहीं दीपिका हाल ही में अपने पति शोएब और बेटे रूहान के साथ एक पारिवारिक डिनर के लिए बाहर निकलीं, तो शोएब ने उनका लुक फैंस को दिखाया। दीपिका की झलक देख फैंस हैरान रह गए। कई लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए। उनका वजट काफी कम हो गया है।

दीपिका कक्कड़ का घटा वजन

शोएब इब्राहिम अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग्स शेयर करते नजर आते हैं। वह परिवार से लेकर दीपिका की हेल्थ अपडेट इसी के जरिए शेयर करते हैं। इस बार भी यही हुआ। शोएब ने परिवाारिक डिनर का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें दीपिका कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने स्ट्राइप्ड टॉप और ब्लू डैनिम जींस पहनी हुई थी। उन्हें देखकर शोएब ने कहा कि उन्हें पहले वाली दीपिका की याद आ गई। 

व्लॉग्स में शोएब ने दीपिका के घटे हुए वजन और शारीरिक बदलाव पर बात करते हुए कहा, "आज आप लोग भी इस बात से सहमत होंगे कि दीपिका 2021-22 के समय जैसी दिखने लगी हैं। इलाज और दवाओं के असर के कारण उनका वजन काफी कम हो गया है, लेकिन वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।"

दीपिका की हो चुकी है दो सर्जरीज

दीपिका कक्कड़ साल 2025 से अपने लिवर कैंसर से जंग लड़ रही हैं, उनके लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर पाया गया था। उस समय उनकी एक बड़ी सर्जरी हुई थी, जिसमें लिवर का लगभग 22 प्रतिशत हिस्सा निकालना पड़ा था और काफी समय तक दीपिका हॉस्पिटल में भर्ती रही थीं।

इसके बाद मार्च 2026 में लिवर के पास ही 1.3 सेंटीमीटर का एक सिस्ट पाया गया था। जिसके चलते दीपिका को दूसरी बार सर्जरी करानी पड़ी थी। बीमारी के दोबारा उभरने से दीपिका काफी डर गई थीं। जून 2026 से दीपिका की इम्यूनोथेरेपी शुरू हुई, जिसके कई साइड इफेक्ट्स जैसे शरीर पर चकत्ते, गंभीर खुजली और लगातार थकान का सामना उन्हें जुलाई के महीने में भी करना पड़ा था।

इन कठिन परिस्थितियों के बीच, शोएब इब्राहिम को हमेशा पत्नी के साथ एक साए की तरह देखा गया है। वह उनकी रिकवरी में पूरा सहयोग दे रहे हैं। लगातार फैंस से भी जुड़े रहते हैं और दीपिका को लेकर जानकारी देते रहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग