TV न्यूज

PM मोदी को बेइज्जत करना बंद करो! रूपाली गांगुली ने ध्रुव राठी को लगाई फटकार

Rupali Ganguly slams Dhruv Rathee humiliate PM Modi: हाल ही में रूपाली गांगुली ने ध्रुव राठी को कड़ी फटकार लगाई और उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी को बेइज्जत करना बंद करने की चेतावनी दी। इस घटना ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी।
2 min read
May 25, 2026
PM मोदी को बेइज्जत करना बंद करो! रूपाली गांगुली ने ध्रुव राठी को लगाई फटकार
रूपाली गांगुली और ध्रुव राठी (फोटो सोर्स: X के @AlwaysBollywood)

Rupali Ganguly slams Dhruv Rathee humiliate PM Modi: यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी कमेंट की, जिस पर टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दोनों के बयान अब इंटरनेट पर बहस का बड़ा विषय बन चुके हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं, उनसे सवाल पूछे जाने चाहिए

ध्रुव राठी ने X पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं, उनसे सवाल पूछे जाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम ने पिछले कई सालों में प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की और वो पारदर्शिता और जवाबदेही जैसी बुनियादी लोकतांत्रिक अपेक्षाओं को पूरा करने में असफल रहे हैं। साथ ही, ध्रुव ने विदेशी पत्रकारों से भी अपील की कि वे पीएम मोदी से कठिन सवाल पूछें।

इतना ही नहीं, ध्रुव राठी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। इसी बीच टीवी शो 'अनुपमा' से फेमस हुईं एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी। उन्होंने ध्रुव राठी के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक हैं और करोड़ों भारतीय उनका सम्मान करते हैं।

विदेश में बैठे किसी यूट्यूबर की जरूरत नहीं है

टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने अपने पोस्ट में लिखा कि पीएम मोदी लगातार लोकतांत्रिक चुनाव जीतकर देश का नेतृत्व कर रहे हैं और दुनिया के कई देशों से सम्मान प्राप्त कर चुके हैं और भारत की प्रगति का फैसला देश के लोग खुद कर सकते हैं और इसके लिए विदेश में बैठे किसी यूट्यूबर की जरूरत नहीं है, ऐसी बेइज्जती करना बंद करो। ऐसे रूपाली गांगुली ने ध्रुव राठी को लगाई फटकार। बता दें, एक्ट्रेस ने आगे कहा कि भारत के 140 करोड़ लोग ये तय करने में सक्षम हैं कि देश के लिए क्या सही है। उन्होंने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर केवल आलोचना और डर फैलाने से किसी को देश का प्रवक्ता नहीं माना जा सकता।

इस विवाद के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का इटली दौरा भी सुर्खियों में रहा। पीएम मोदी ने अपने दौरे को सफल बताते हुए कहा कि भारत और इटली के रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी और वहां के लोगों का स्वागत और सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया।

Updated on:
25 May 2026 03:46 pm
Published on:
25 May 2026 03:45 pm
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’