TV न्यूज

सूर्या के हत्यारे का हुआ एनकाउंटर, अभिनेत्री देवोलिना भट्टाचार्जी का फूटा गुस्सा, बोलीं- मां-बाप को भी मिले सजा

Ghaziabad Surya Chauhan murder case Asad encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। इस एनकाउंटर पर जहां राजनीतिक दलों के बीच बहस छिड़ गई है, वहीं, एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी भी इस विवाद में कूद पड़ी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपराधियों के परिवार को भी फांसी की मांग की है। आइये जानते हैं क्या था ये पूरा मामला…
2 min read
Jun 02, 2026
Surya Chauhan murder case Devoleena Bhattacharjee demand said after Asad encounter His parents too should be hanged
सूर्या हत्याकांड पर फूटा अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्य का गुस्सा

Devoleena Bhattacharjee comment Ghaziabad murder: गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में हुए सूर्या चौहान की बेरहमी से हत्या मामले ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध के मुख्य आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है। रविवार तड़के खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई इस मुठभेड़ में आरोपी ढेर हो गया, जिसके बाद से ही राज्य में इस एनकाउंटर को लेकर भारी राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है।

एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विभिन्न हिंदू संगठनों के नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को बिल्कुल सही और इंसाफ करार दिया है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए इसे गलत ठहराया है। इस सियासी बवाल के बीच अब टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जीभी इस मामले में कूद पड़ी हैं और उन्होंने इसे 'रेयर टू रेयरेस्ट' यानी दुर्लभ से दुर्लभतम मामला बताते हुए बेहद सख्त सजा की मांग की है।

देवोलिना भट्टाचार्जी का सूर्या हत्याकांड पर बयान (Devoleena Bhattacharjee comment Surya Chauhan murder case)

सोशल मीडिया पर इस हत्याकांड से जुड़ा एक बेहद विचलित और दर्दनाक वीडियो वायरल होने के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने इस घटना पर गहरा रोष जताते हुए सीधे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग किया और अपराधी के साथ-साथ उसके पूरे परिवार के लिए फांसी की मांग कर डाली।

देवोलीना ने अपने पोस्ट में लिखा, "इस आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना बेहद जरूरी है। यह घटिया सोच, घटिया परवरिश और घटिया संस्कारों का नतीजा है। ऐसे अपराधियों के मां-बाप सहित सबको फांसी की सजा दे देनी चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ जी, अगर कानून में 'रेयर टू रेयरेस्ट' जैसी कोई सबसे बड़ी सजा है, तो इन सबको इनके परिवार सहित मिलनी चाहिए।"

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (Ghaziabad Surya Chauhan murder case Asad encounter)

देवोलीना के इस आक्रामक पोस्ट के बाद इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है। कई लोग जहां देवोलीना की बात का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने अपराधी के परिवार को सजा देने की बात पर आपत्ति जताई है। देवोलीना के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "मैडम, इसमें उसके परिवार की क्या गलती है? अगर आप कुछ लिख रही हैं तो जरा सोच-समझकर सही से लिखिए। सबके लिए इस तरह गलत बोलना ठीक नहीं है।"

क्या था पूरा मामला? (Ghaziabad Surya Chauhan stabbing incident updates)

पुलिस जांच के मुताबिक, मृतक सूर्या चौहान और आरोपी पहले दोस्त थे। घटना वाले दिन मोटरसाइकिल चलाने को लेकर दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते भयंकर बहस में बदल गया। इसके बाद सूर्या पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया।

हालांकि, सूर्या चौहान के परिवार का आरोप कुछ और ही है। परिजनों का कहना है कि ने सूर्या को सोची-समझी साजिश के तहत फोन करके एक जगह मिलने के बहाने बुलाया था, जहां पहले से घात लगाए कई हमलावरों ने उस पर चाकुओं से बेरहमी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस हत्याकांड के पीछे छिपे अन्य चेहरों और पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके।

Updated on:
04 Jun 2026 07:35 pm
Published on:
02 Jun 2026 07:43 am