TV न्यूज

अपने से 9 साल छोटे टप्पू को डेट कर रही हैं बबीता जी?

तारक मेहता शो में जेठालाल बबीता जी को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उससे जेठालाल को 440 वोल्ट का झटका लग सकता है।

2 min read
babita_ji.jpg
munmun dutta dating raj anadkat?

नई दिल्ली। टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। यह अब तक सबसे लंबा चलने वाला शो है। सालों से यह दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो में कई किरदार हैं, जिनका अलग-अलग अंदाज है। हर किरदार को लोग काफी पसंद करते हैं। जेठालाल और बबीता जी की प्यारी कैमेस्ट्री भी लोगों को खूब भाती है। शो में जेठालाल बबीता जी को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उससे जेठालाल को 440 वोल्ट का झटका लग सकता है।

बबीता जी और टप्पू का अफेयर!
दरअसल, ऐसी खबर है कि बबीता जी जेठालाल के बेटे टप्पू को डेट कर रही हैं। जी हां, ई-टाइम्स के मुताबिक, मुनमुन दत्ता टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनदकट को डेट कर रही हैं। मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों पर कई बार राज अनदकट कमेंट करते हैं, जिससे लोग पूछते थे कि आखिर दोनों के बीच क्या चल रहा है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

दोनों के बीच है 9 साल का अंतर
मुनमुन दत्ता उम्र में राज से 9 साल बड़ी हैं। राज की उम्र 24 साल है। वहीं, मुनमुन 33 साल की हैं। हालांकि, इसके बावजूद दोनों प्यार कर बैठे हैं। ईटाइम्स की में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि दोनों के परिवार वाले भी इस रिश्ते के बारे में जानते हैं। वहीं, तारक मेहता शो की टीम को भी इसके बारे में पता है।

टीम दोनों के रिश्ते का करती है सम्मान
कहा जा रहा है कि सेट पर दोनों साथ में काफी वक्त बिताते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तारक मेहता की टीम दोनों के रिश्ते को काफी सम्मान की नजर से देखती है। नके रिश्ते की हर कोई रिस्पेक्ट करता है। ऐसे में दोनों काफी टाइम साथ में बिताते हैं। कहा जा रहा है कि लंबे वक्त से दोनों डेट कर रहे हैं। लेकिन अभी तक इसकी भनक लोगों को नहीं लगी थी। हालांकि, दोनों के रिश्ते की असल सच्चाई क्या है ये तो वो खुद बेहतर बता पाएंगे। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके फैंस काफी एक्साइटिड हैं।

Published on:
09 Sept 2021 12:22 pm