TV न्यूज

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश शादी से पहले करेंगे बेबी प्लान? वायरल हुआ ‘तेजरन’ का नया वीडियो

Tejasswi Prakash and Karan Kundra: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रहती है और अब उनकी शादी से पहले बेबी प्लान पर बात करना वायरल हो गया।

2 min read
May 21, 2026
Tejasswi Prakash and Karan Kundra (फोटो सोर्स: X के @glamsham अकाउंट द्वारा)

Tejasswi Prakash and Karan Kundra: टीवी इंडस्ट्री की सबसे फेमस जोड़ियों में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। इस बार वजह है एक चैट शो में तेजस्वी का वो मजेदार जवाब जिसने पूरे माहौल में हंसी की लहर दौड़ा दी और जो अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

कुनिका सदानंद का फूटा PM नरेंद्र मोदी के फैंस पर गुस्सा, अश्लील Video वाले कमेंट पर किया पोस्ट

Bigg Boss के बाद की जिंदगी पर खुलकर बातचीत की

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो 'Double Date' में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश मेहमान बने। शो में दोनों ने अपने रिश्ते, साथ रहने के अनुभव और Bigg Boss के बाद की जिंदगी पर खुलकर बातचीत की, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हुई उस लम्हे की जब नेहा धूपिया ने मजाकिया अंदाज में पूछ दिया,"आखिर दोनों बच्चे कब प्लान कर रहे हैं? कब तक गुड न्यूज मिलेगी?"

इतना ही नहीं, इस सवाल पर तेजस्वी ने बिना एक पल रुके मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "अगर बच्चे पूरी तरह प्लान करके होते, तो क्या बाकी लोगों के भी ऐसे ही होते?" ये सुनकर नेहा और अंगद दोनों कुछ पल के लिए चौंक गए और फिर जोर से हंस पड़े।

हमें प्लानिंग की जरूरत नहीं

लेकिन तेजस्वी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने शादी के बातों के बीच नेहा को बेबी वाली बात कहा कि हमें प्लानिंग की जरूरत नहीं जो होगा खुद ही होगा, इसके लिए प्लानिंग नहीं होती। इस हल्के-फुल्के जवाब ने पूरे माहौल को और मजेदार बना दिया। करण भी तेजस्वी की बातों पर मुस्कुराते नजर आए। बता दें, इस बीच एक बड़ी खबर ये सामने आई है कि करण कुंद्ररा ने तेजस्वी को प्रपोज किया है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस अब इस जोड़ी की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें, करण और तेजस्वी की लव स्टोरी 2021 में Bigg Boss 15 के दौरान शुरू हुई थी। पांच साल साथ रहने के बाद यह जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे मजबूत और चाहित जोड़ियों में से एक बन चुकी है। तेजस्वी का ये मजेदार जवाब और करण के साथ उनकी सहज केमिस्ट्री बताती है कि ये जोड़ी न सिर्फ प्यार में बल्कि जिंदगी के हर मोड़ पर एक-दूसरे के साथ हंसते-खेलते आगे बढ़ रही है।

Updated on:
21 May 2026 01:57 pm
Published on:
21 May 2026 01:32 pm
Also Read
View All