
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश(फोटो सोर्स: x के @UmarfarooqURFQ/@Aishzee1 अकाउंट द्वारा ली गई)
Karan Kundrra and Tejasswi Prakash courtmarriage: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, जो अभी लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 से सबके चहेते बने हुए है, एक बार फिर सीक्रेटली शादी की अफवाहों के बीच सुर्खियों में हैं। हालांकि कपल ने अभी तक इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन एली गोनी के यूट्यूब चैनल के एक व्लॉग ने इसी ओर इशारा किया है और वीडियो में, अभिषेक कुमार को कथित तौर पर ये कहते हुए सुना जा सकता है कि कपल ने पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली है। एक व्लॉग के क्लिप अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और फैंस इस पर रिएक्शन दे रहे हैं।
एली गोनी के व्लॉग का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कई सेलिब्रिटी लाफ्टर शेफ्स के सेट पर एन्जॉय करते दिख रहे हैं। बता दें, इसमें अभिषेक को कथित तौर पर ये कहते हुए सुना जा सकता है, "भाई उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है।" इस क्लिप ने ऑनलाइन कई यूजर्स का ध्यान खींचा, जिससे फैंस क्यूरियस और एक्साइटेड हो गए। जहां कुछ यूजर्स कपल के ऑफिशियली इस खबर को कन्फर्म करने का इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं कुछ ने पहले ही उनकी शादी की संभावना का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
इस वीडियो के ऑनलाइन आने के तुरंत बाद ही फैंस ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ ला दी और जहां कई यूजर्स ने करण और तेजस्वी को टेलीविजन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक कहा, तो वहीं दूसरों ने कहा कि अगर ये अफवाहें सच निकलीं तो वे बहुत खुश होने वाले है। साथ ही, कुछ फैंस ने ये भी बताया कि जब से उन्होंने बिग बॉस में डेटिंग शुरू की है, तब से वे दोनों की शादी की अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वायरल मोमेंट इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट के कुछ समय बाद आया है जिसमें दावा किया गया था कि करण और तेजस्वी ने 'सीक्रेटली मैरिड' कर ली है।
इससे पहले, बॉम्बे टाइम्स के साथ एक चैट में, तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा के साथ अपनी शादी की योजनाओं के बारे में बात की थी और कहा था, "ये जल्द ही नहीं होने वाला है।"
Updated on:
13 May 2026 02:55 pm
Published on:
13 May 2026 02:17 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
