13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी की ‘बचत’ वाली अपील पर देवोलीना भट्टाचार्जी का तीखा पलटवार, वीडियो शेयर कर सिस्टम को घेरा

Devoleena Bhattacharjee Dig on PM Narendra Modi: पीएम मोदी ने हाल ही में तेल और सोना बचाने को लेकर जनता से अपील की थी। उसी को लेकर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी बेबाक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि असली ईंधन आम आदमी नहीं, बल्कि नेता बर्बाद करते हैं।

3 min read
Google source verification
Devoleena Bhattacharjee Dig on PM Narendra Modi said politicians waste fuel After appeal not buy gold and fuel

देवोलीना भट्टाचार्जी ने कसा मोदी पर तंज (Photo Source- X)

Devoleena Bhattacharjee new tweet Against Narendra Modi: टीवी की दुनिया की 'आदर्श बहू' गोपी यानी देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी रील लाइफ में भले ही शांत नजर आती हों, लेकिन असल जिंदगी में वह उतनी ही बेबाक और मुखर हैं। देवोलीना कभी भी अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटतीं, फिर चाहे सामने कोई बड़ी हस्ती हो या खुद सरकार। हाल ही में उन्होंने बंगाल इलेक्शन के रिजल्ट पर ममता बनर्जी पर निशाना साधा था। अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बचत वाली खबर पर तीखा प्रहार किया है और उन्हें आईना दिखाया है। पीएम मोदी ने हाल ही में देशहित में जनता से कुछ खास अपील की थी, इसी पर देवोलीना ने एक ऐसा 'फैक्ट' चेक वीडियो शेयर किया है जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

पीएम मोदी की अपील पर देवोलीना का पलटवार (Devoleena Bhattacharjee new tweet Against Narendra Modi)

दरअसल, ईरान और अन्य देशों के बीच चल रहे युद्ध संकट को देखते हुए पीएम मोदी ने हैदराबाद की एक रैली में देशवासियों से कुछ गुजारिशें की थीं कि संकट के इस दौर में लोग कम से कम एक साल के लिए विदेश यात्राएं टाल दें, सोना कम खरीदें और पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए जितना हो सके 'वर्क फ्रॉम होम' (WFH) को प्राथमिकता दें। पीएम ने तो यहां तक कहा कि अगर हर परिवार खाने के तेल का इस्तेमाल भी 10% कम कर दे, तो यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत बड़ा योगदान होगा।

ऐसे में देवोलीना ने पहले तो एक ट्वीट शेयर किया जिसमें लिखा था कि पीएम मोदी ने सोना न खरीदने और ईंधन बचाने की बात कही है। इस पर सहमति जताते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "बात तो बिल्कुल सही है।" लेकिन, कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।

देवोलीन ने कहा- पेट्रोल नेता बर्बाद करते हैं (Devoleena on petrol diesel waste)

अपनी बात को पूरा करते हुए देवोलीना ने एक दूसरा वीडियो शेयर किया, जिसने सीधे तौर पर सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए। इस वीडियो में मुंबई की लोकल ट्रेन में लोगों की भारी भीड़ और धक्के मुक्की साफ देखी जा सकती है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।

इस वीडियो के साथ देवोलीना ने दिखाया कि देश का आम आदमी पेट्रोल बर्बाद नहीं कर रहा, वह तो बस रोजमर्रा की जिंदगी में 'सर्वाइव' करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने निशाना साधते हुए लिखा कि ईंधन की असली बर्बादी तो वो नेता करते हैं जो चुनावी रैलियों में VIP कल्चर के नाम पर सैकड़ों कारों का लंबा काफिला लेकर चलते हैं। देवोलीना ने कड़वे सच के साथ लिखा- "फैक्ट देख लो।" अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोगो कमेंट कर रहे हैं, कोई एक्ट्रेस की बात से सहमत है तो कोई अपना गुस्सा उतार रहा है।

ज्वैलरी डिजाइनर से 'गोपी बहू' तक का सफर

देवोलीना के करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआत एक ज्वैलरी डिजाइनर के तौर पर की थी। उन्हें पहली पहचान 'डांस इंडिया डांस 2' से मिली, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा। निजी जिंदगी की बात करें तो देवोलीना ने 2022 में शाहनवाज से शादी की और दिसंबर 2024 में उन्होंने अपने बेटे 'जॉय' का स्वागत किया।

देवोलीना के इस ताजा स्टैंड ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि एक जागरूक नागरिक भी हैं जो आम जनता की तकलीफों को मजबूती से उठाना जानती हैं। उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर जमकर उनका समर्थन कर रहे हैं।