
टीवी की दुनिया में धमाका मचाने वाला शो नागिन का तीसरा पार्ट जल्द ही आने वाला है। इस बार सीरीयल में मौनी रॉय नहीं बल्कि कोई और ही नागिन के किरदार में नजर आएंगी। पहले सीरीयल में नागिन के किरदार के लिए 'ये हैं मोहब्बतें' की अनिता हसनंदानी और 'कूबूल है' की एक्ट्रेस सुरभि ज्योति का नाम चर्चा में चल रहा था इसके साथ ही शो में कभी संजीदा शेख तो कभी क्रिस्टल डिसूजा का नाम भी चर्चा में आया था। लेकिन अब इन सब अटकलों को विराम देते हुए एकता की नागिन के नाम का खुलासा हो गया है। बता दें कि अब बिग बॉस की पूर्व कंटस्टेंट करिश्मा तन्ना नागिन का किरदार निभाएंगी। करिश्मा के साथ ही सुरभि ज्योति और अनिता हंसनदानी भी इस शो के लिए फाइनल कर ली गई हैं।
इसके साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ है कि करिश्मा तन्ना के साथ शो में पॉपुलर टीवी शो 'जोधा अकबर' फेम रजत टोकस हीरो का रोल निभाएंगे। रजत को 'नागिन' के पहले सीजन में 'नेवले' का किरदार निभाते हुए आपने देखा था।
जब आलिया के वेट को लेकर करण जौहर ने दे दी नसीहत..जानिए क्या है माजरा!
गौरतलब है कि नागिन के तीसरे पार्ट का टीजर अभी हाल ही में लांच हुआ था। नागिन के तीसरे पार्ट का टीजर काफी उत्सुकता पैदा करता है। टीजर में 2 शख्स एक औरत को खीचते हुए लाते हैं और जमीन पर पटक देते हैं और तभी काफी सारे सांप उसके आस पास घूमने लगते हैं और वहीं से वो बन जाती है नागिन। टीजर में बहुत कुछ दिखा कर भी एकता ने काफी चीजों से दर्शकों को अनजान ही रखा है।
बता दें कि शो में पहले नागिन का किरदार निभाने वाली मौनी रॉय अपनी आने वाली फिल्म 'गोल्ड' में व्यस्त है जिसके कारण वो इस शो को समय नहीं दे पा रहीं हैं। इस फिल्म में मौनी रॉय, अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।