27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / TV News / बहू के गंभीर आरोपों पर दिग्गज अभिनेता सुदेश बेरी का रिएक्शन देख चौंक जाएंगे! बोले- मेरी मदद की जरूरत क्यों है?

बहू के गंभीर आरोपों पर दिग्गज अभिनेता सुदेश बेरी का रिएक्शन देख चौंक जाएंगे! बोले- मेरी मदद की जरूरत क्यों है?

Sudesh Berry On Daughter In Law Allegations: अभिनेता सुदेश बेरी ने अब बहू शांभवी शर्मा के आरोपों पर अपनी चुप्पी चोड़ी है। सुदेश बेरी ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Himanshu Soni

•

Updated: 27 Nov 2026, 8:49 AM IST

Sudesh Berry On Daughter In Law Allegations

शांभवी शर्मा और सुदेश बेरी (फोटो सोर्स- IMDb)

Sudesh Berry On Daughter In Law Allegations: टीवी और फिल्म अभिनेता सुदेश बेरी इन दिनों अपनी अलग रह रही बहू और पूर्व एमटीवी रोडीज कंटेस्टेंट शांभवी शर्मा के आरोपों को लेकर चर्चा में हैं। शांभवी ने अपने ससुराल वालों पर करियर में सपोर्ट नहीं करने का आरोप लगाया था। अब सुदेश बेरी ने इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि शांभवी उनके लिए सिर्फ बहू नहीं, बल्कि बेटी जैसी हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर शांभवी को अपने करियर के लिए उनकी मदद की जरूरत ही क्यों है?

'द इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में सुदेश ने कहा कि उन्होंने हमेशा इंडस्ट्री में नए लोगों को प्रोत्साहित किया है, चाहे उनसे उनका कोई रिश्ता हो या नहीं। लेकिन वह किसी की किस्मत में वह चीज नहीं लिख सकते, जिसे वह खुद हासिल करना चाहता है। उन्होंने कहा कि वह किसी को उसकी किस्मत में न लिखी सफलता नहीं दिला सकते।

शांभवी को लेकर सुदेश बेरी ने कसा तंज

सुदेश बेरी ने शांभवी के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद एक देवी का रूप हैं। ऐसे में उन्हें करियर बनाने के लिए उनकी मदद की जरूरत क्यों है? उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने खुद कभी स्टारडम के पीछे भागने की कोशिश नहीं की।

शांभवी ने ससुराल वालों पर लगाए थे आरोप

दरअसल, हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में शांभवी शर्मा ने अपनी शादी और करियर को लेकर कई बातें बताई थीं। उन्होंने कहा था कि उन्हें उम्मीद थी कि बॉलीवुड परिवार में शादी करने के बाद भी वह मीडिया और मनोरंजन जगत से जुड़ी रहेंगी। उन्हें लगा था कि उनके ससुर उन्हें प्रमोट करेंगे और इंडस्ट्री में अपने संपर्कों के जरिए मदद करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

शांभवी के मुताबिक, शादी के बाद वह अपने सपनों से दूर होती चली गईं। उन्होंने बताया कि महज 21 साल की उम्र में शादी करने के बाद वह पति सूरज बेरी के साथ ऑस्ट्रेलिया चली गई थीं। उस समय वह अपने करियर में अच्छा कर रही थीं, लेकिन शादी के लिए उन्होंने अपने काम को पीछे छोड़ दिया।

ऑस्ट्रेलिया में आर्थिक तंगी से गुजरने का किया दावा

शांभवी ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर का जिक्र करते हुए बताया था कि ऑस्ट्रेलिया में उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि एक समय ऐसा भी आया जब उनके पास खाना खरीदने तक के पैसे नहीं थे और उन्हें ब्रेड-पानी पर गुजारा करना पड़ा।

शांभवी और सुदेश बेरी के परिवार के बीच चल रहा यह विवाद अब सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया है। जहां शांभवी ने करियर और निजी जिंदगी में सहयोग नहीं मिलने की बात कही है, वहीं सुदेश ने अपने पक्ष में सफाई दी है।