
लव गिल, स्काउट ओपी और मनीष गोयल (फोटो सोर्स- Instagram/colorstv)
Scout OP-Love Gill Controversy: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों स्काउट ओपी, लव गिल और काश्वी हिरानंदानी के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस पूरे मामले पर अब शो से बाहर हुए अभिनेता मनीष गोयल ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने स्काउटओपी को क्या सलाह दी थी और काश्वी को लेकर उनसे क्या सवाल पूछा था। मनीष के मुताबिक, उन्होंने स्काउट को अपना गेम और ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य याद रखने की सलाह दी थी।
जूम के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में मनीष गोयल ने बताया कि जब उनकी बिग बॉस के घर में एंट्री हुई, तब स्काउट और लव गिल के बीच नजदीकियों की चर्चा पहले से चल रही थी। वह शो के 36वें दिन घर में पहुंचे थे और अगले ही एपिसोड में रोहित शेट्टी के साथ काश्वी हिरानंदानी भी मंच पर आई थीं।
मनीष ने कहा कि उन्होंने स्काउट और लव के बीच का रिश्ता खुद अपनी आंखों से नहीं देखा था। उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी रोहित शेट्टी के एपिसोड के दौरान मिली। उन्होंने बताया कि उस समय उनके मन में भी सवाल आया कि आखिर घर में चल क्या रहा है।
मनीष ने बताया कि घर में आने के अगले दिन स्काउट उनके पास आए थे। उन्हें उम्मीद थी कि मनीष उन्हें भाई की तरह कोई सलाह देंगे। स्काउट ने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें भी लगता है कि उनके और लव के बीच कुछ चल रहा है?
इस पर मनीष ने जवाब दिया कि उन्हें घर में आए अभी सिर्फ चार दिन हुए हैं। ऐसे में वह पहले से चल रही घटनाओं के आधार पर स्काउट को कैसे जज कर सकते हैं।
मनीष ने बताया कि उन्होंने स्काउट से सीधे पूछा था कि क्या वह काश्वी से प्यार करते हैं? इस पर स्काउट ने जवाब दिया था कि काश्वी उनकी पूरी दुनिया हैं।
इसके बाद मनीष ने उनसे पूछा कि जब वह बिग बॉस के घर में आए थे, तब उनका मकसद क्या था? स्काउट ने कहा था कि वह ट्रॉफी जीतने के लिए शो में आए हैं।
मनीष ने उन्हें समझाया कि उन्हें अपने लक्ष्य, ट्रॉफी और काश्वी पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में इंसान अक्सर वही सुनना चाहता है, जिससे उसे अपने फैसलों पर भरोसा मिले।
मनीष ने स्काउट को सलाह दी थी कि उन्हें लव के साथ सामान्य व्यवहार रखना चाहिए, लेकिन जरूरत से ज्यादा नजदीकियां नहीं बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा था कि एक ही घर में रहने के कारण लव सामने आएंगी तो उन्हें नमस्ते या गुड मॉर्निंग कहने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
मनीष के मुताबिक, उन्होंने स्काउट से कहा था कि लव उनकी दुश्मन नहीं हैं, इसलिए उनसे दुश्मनी करने की जरूरत नहीं है। बस बातचीत को सामान्य और सीमित रखना चाहिए।
बता दें कि मनीष गोयल बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे थे। उनके साथ नकुल धुल की भी एंट्री हुई थी। हालांकि, टास्क के दौरान पैर में चोट लगने के कारण मनीष को डॉक्टरों ने चार हफ्ते आराम करने की सलाह दी थी। इसी वजह से उन्हें सुरक्षित होने के बावजूद शो छोड़ना पड़ा।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन




