TV न्यूज

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

Prince Narula Anxiety: प्रिंस नरूला ने अपनी शादी में आए मुश्किल दौर के बारे में भी बात की और बताया कि उस समय वे दोनों इमोशनली बहुत थक चुके थे। रियलिटी टीवी स्टार के अनुसार, हालात इतने मुश्किल हो गए थे कि उन्होंने अलग होने के बारे में भी सोचा था।
2 min read
Jul 09, 2026
Prince Narula Yuvika Chaudhary Marriage
एंग्जायटी के चलते शादी बचाना भी हो गया था मुश्किल. (फोटो सोर्स: princenarula)

Prince Narula Yuvika Chaudhary Marriage: रियलिटी टीवी स्टार प्रिंस नरूला और टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी के तलाक की खबरें एक बार फिर चर्चा में हैं और इन्हीं चर्चाओं के बीच प्रिंस नरूला ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में से एक के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे एंग्जायटी ने स्वास्थ्य, करियर और पत्नी के साथ उनके रिश्ते पर बुरा असर डाला। हाल ही में नेहा धूपिया के शो 'Double Date' पर बात करते हुए, प्रिंस नरूला ने बताया कि इस मुश्किल दौर ने उनकी शादी को भी खत्म होने की कगार पर पहुंचा दिया था, लेकिन फिर पेरेंट्स बनने के बाद उन्हें एक नई शुरुआत मिली।

प्रिंस नरूला ने याद किया जिंदगी का कठिन समय

अपनी सेहत से जुड़ी मुश्किलों को याद करते हुए प्रिंस ने कहा कि एक समय ऐसा था जब एंग्जायटी ने उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मचा दी थी। उन्होंने कहा, "वो ऐसा दौर था जब मैं रोज 18 गोलियां खाता था। मुझे घबराहट, रात में डर लगना, वजन बढ़ना और कई मेडिकल समस्याएं थीं। ये मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में से एक था।"

इसके साथ ही उन्होंने इस स्थिति से निपटने के दौरान म्यूजिक से मिलने वाले सुकून के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "संगीत ने मेरी बहुत मदद की। जब मैं मुश्किल दौर से गुजर रहा था, तो इसने मुझे शांति दी।"

शादी में आए मुश्किल दौर के बारे में की बात

प्रिंस नरूला ने इस मुश्किल दौर में उनका साथ देने के लिए युविका चौधरी को श्रेय दिया और कहा कि उनके सपोर्ट से उन्हें चुनौतियों का सामना करने में मदद मिली। उन्होंने कहा, "जब हालात सच में मुश्किल थे, तब वो मेरे साथ खड़ी रहीं।" उन्होंने अपनी शादी में आए मुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए बताया कि उस समय वो दोनों इमोशनली बहुत थक चुके थे। हालात इतने मुश्किल हो गए थे कि उन्होंने अलग होने के बारे में भी सोचा था। "न तो युविका गलत थी और न ही मैं। हम दोनों ही सही मानसिक स्थिति में नहीं थे।"

पेरेंट्स बनने की खुशी ने बदली स्थिति

प्रिंस ने बताया कि जब उनकी बेटी का जन्म हुआ तब जिंदगी के प्रति उनका नजरिया बदल गया और उनके रिश्ता मजबूत हुआ। उन्होंने कहा कि माता-पिता बनने से वो एक-दूसरे के करीब आए और उन्हें शादीशुदा जिंदगी के मसलों को अलग तरह से संभालने में मदद मिली। उन्होंने कहा, 'बच्चे के होने के बाद जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। अब हम एक-दूसरे से लड़ते भी नहीं हैं। और अगर लड़ते भी हैं, तो हमारी बेटी को देखकर ही मामला सुलझ जाता है।"

प्रिंस नरूला के बारे में

'डबल डेट' को नेहा धूपिया और अंगद बेदी होस्ट करते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि प्रिंस नरूला रियलिटी टीवी से मशहूर हुए और वो उन कुछ कंटेस्टेंट्स में से एक हैं जिन्होंने कई पॉपुलर रियलिटी शोज जीते हैं, जिनमें 'MTV रोडीज 12', 'MTV स्प्लिट्सविला 8', 'बिग बॉस 9' और 'नच बलिए 9' शामिल हैं। रियलिटी टीवी के अलावा, वो 'बढ़ो बहू' जैसे फिक्शन शो में भी नजर आए हैं, जिसमें उन्होंने रेसलर लखन "लकी" सिंह अहलावत का और 'नागिन 3' में उन्होंने शाहनवाज "शान" अली का किरदार निभाया था।

Updated on:
09 Jul 2026 03:01 pm
Published on:
09 Jul 2026 03:01 pm
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’

‘तलाक का नाटक कर रही है’, राखी सावंत ने आकांक्षा चमोला की गेम की खोली पोल, बोलीं- गौरव ने सब सच बता दिया