TV न्यूज

रोती हुई मां के वीडियो पर टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- ‘एक मां की बददुआ…’

Arti Singh on Dwarka Crash Victim: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि एक मां की बददुआ सबको ले डूबे…, आइये जानते हैं कि आरती सिंह ने ये पोस्ट क्यों लिखा?

2 min read
Feb 17, 2026
टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह का पोस्ट। (फोटो सोर्स: insta/artisingh5)

Arti Singh on Dwarka Crash Victim: टेलीविजन एक्ट्रेस आरती सिंह ने 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की दुखद मौत पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिनकी बीती 4 फरवरी को दिल्ली के द्वारका में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। कथित तौर पर ये दुर्घटना 17 वर्षीय नाबालिग द्वारा चलाई जा रही एसयूवी ने साहिल की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। बता दें कि दसवीं की बोर्ड परीक्षा के कारण आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड (Juvenile Justice Board) ने 10 फरवरी को नाबालिग चालक को अंतरिम जमानत दे दी। इसके बाद साहिल की मां ने एक भावुक पोस्ट कर अपील की जिस पर एक्ट्रेस ने स्टोरी शेयर की है।

ये भी पढ़ें

‘मैंने प्यार किया’ के बाद संघर्ष कर रहे सलमान को सलीम खान की फेक न्यूज से मिला बड़ा ब्रेक

आरती सिंह ने पोस्ट में क्या लिखा? (Arti Singh Reacts to Heartbreaking Video)

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह का पोस्ट। (फोटो सोर्स: insta/artisingh5)

साहिल की मां, इन्ना मकान ने सोशल मीडिया पर भावुक अपील करते हुए चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को अकेले पाला था और किसी और की लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण उसे खो दिया। आरती सिंह ने इस मां के दिल दहला देने वाले वीडियो पर रिएक्शन देते हुए आज, 16 फरवरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "ऐसा मत करो यार… एक मां की बददुआ सबको ले डूबेगी। न्याय न्याय है; यह सबके लिए समान होना चाहिए।"

साहिल की मां का इमोशनल वीडियो

इस वीडियो मैसेज में बेहद दुखी दिख रही इन्ना मकान ने कहा, "मैंने 23 साल तक अकेले अपने बच्चे का पालन-पोषण किया। 3 फरवरी को मेरा मासूम बच्चा कार की चपेट में आकर हमसे बिछड़ गया। मैं एक असहाय मां हूं।" इसके साथ ही उन्होंने मीडिया ग्रुप्स और द्वारका में रहने वालों से न्याय दिलाने में मदद करने की अपील की।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "मैंने अपने बेटे साहिल धनेशरा को खो दिया, जो 22 वर्ष से अधिक उम्र का यंग और टैलेंटेड लड़का था, जिसे मैंने 23 सालों तक अकेले पाला-पोसा। द्वारका में स्पीड फन रील्स बनाते समय एक स्कॉर्पियो एन (नंबर UP57BM3057) कार, जिसको चलाने वाले के ड्राइवर के पास लाइंसेंस भी नहीं था और गाड़ी में उसकी बहन भी थी, दोनों ने मेरे बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। #DelhiPolice"

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना द्वारका साउथ स्थित लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास सुबह 11:57 बजे घटी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, 23 वर्षीय युवक की मौत ज्यादा खून बहने से हुई। रिपोर्ट में स्कल के नीचे खून का थक्का और खोपड़ी के बाईं ओर फ्रैक्चर भी पाया गया।

ये भी पढ़ें

Salim Khan Hospitalised: 90 वर्षीय सलीम खान अस्पताल में हुए भर्ती, चिंता में नजर आए एक्र सलमान खान

Updated on:
17 Feb 2026 05:52 pm
Published on:
17 Feb 2026 05:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर