
Aarti Singh Dipak Chauhan
बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा की भांजी आरती सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। आरती सिंह के बारे में अफवाहें हैं कि शादी के चार साल बाद अपने पति दीपक चौरसिया संग तलाक करने जा रही हैं। आरती सिंह और दीपक चौरसिया के तलाक की अफवाहों ने इंडस्ट्री में हर किसी को हैरान कर दिया है। शादी टूटने की अफवाहों पर आरती ने खुद बताया है कि तलाक की रूमर्स में कितनी सच्चाई है।
पति दीपक चौहान संग अलग होने की खबरों पर आरती सिंह ने रिएक्ट करते हुए कहा, "मैं आज तक यह नहीं समझ पाई कि इस तरह की बातें कहां से शुरू हो जाती हैं? आरती ने कहा कि जब मैंने पहली बार इस तरह की बातें सुनी तो मैं हैरान रह गई और बहुत परेशान हो गईं। आरती ने आगे कहा कि जो भी लोग इस तरह की बातें करते हैं, वो मेरी नजर में फट्टू होते हैं और मेरी लाइफ में सब ठीक है। साथ ही मेरे और दीपक के बीच में भी सब ठीक है और हमें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। आरती ने इस तरह की सभी रूमर्स का खंडन करते हुए इन्हें बकवास बताया।"
आरती और दीपक की बात करें तो दोनों ने शादी भी बहुत चर्चा में रही थी। कपल की शादी की फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। आरती और दीपक ने 25 अप्रैल को शादी की थी। अपनी शादी के चार महीने पूरे होने पर आरती ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए आरती ने इसके कैप्शन में लिखा, "#dipakkiarti आज चार महीने हो गए, हमारी कहानी… ऊपरवाले का सबसे बड़ा आर्शीवाद।"
Updated on:
27 Aug 2024, 12:35 PM IST
Published on:
27 Aug 2024, 12:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.