
हार्दिक- नताशा
हार्दिक और नताशा के तलाक हुए 40 दिन बीत गए हैं। तलाक के बाद नताशा लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ की अपडेटस् शेयर करती रहती हैं। हार्दिक भी वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं और दावा किया गया है कि क्रिकेटर ने नई गर्लफ्रेंड ढूंढ ली है। कपल के तलाक की वजह सामने आई है जिसमें बताया गया कि उनकी दिखावटी लाइफ ने रिश्ते खराब किए हैं। इसी बीच नताशा ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है और प्यार का असली मतलब समझााय है।
नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें प्यार के बारे में लिखा गया है। इस पोस्ट पर नताशा ने समझाया है कि प्यार क्या है। नताशा ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "प्यार शांति है। प्यार दयालु है। यह ईर्ष्या नहीं करता। यह झूठा गर्व नहीं करता। यह घमंड नहीं है। ये किसी का अपमान नहीं करता। प्यार सिर्फ अपने में रमे रहना नहीं है। प्यार आसानी से नाराज नहीं होता। प्यार गलतियों का कोई रिकार्ड नहीं रखता। प्यार बुराई से खुश तो नहीं होता, लेकिन सच्चाई से बहुत खुश होता है। प्यार हमेशा रक्षा करता है, हमेशा विश्वास करता है, हमेशा उम्मीद करता है। प्यार कभी भी नहीं हारता।"
मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक हार्दिक और नताशा के तलाक का कारण जो सामने आया है उनमें बताया गया है कि क्रिकेटर अपने आप में ही बहुत मस्त रहते थे। नताशा पर हार्दिक बिलकुल भी ध्यान नहीं देते थे जिसका उन्हें अहसास होने पर उनके रिश्ते पर दरार आई। नताशा ने रिश्ते सुधारने की कोशिश की लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रहीं। दावा किया कि इन सारी चीजों से नताशा तालमेल नहीं रख पा रही थीं, इसलिए उन्होंने पीछे हटने का फैसला किया।
Updated on:
27 Aug 2024, 11:41 AM IST
Published on:
27 Aug 2024, 11:41 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.