17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Salim Khan Hospitalised: 90 वर्षीय सलीम खान अस्पताल में हुए भर्ती, चिंता में नजर आए एक्र सलमान खान

Salim Khan Hospitalised: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैपराजी वायरल भयानी ने मंगलवार यानी आज हॉस्पिटल के बाहर से फोटोज शेयर करते हुए इस खबर की पुष्टि की। हालांकि, उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने का कारण अभी सामने नहीं आया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Feb 17, 2026

Salim Khan Hospitalised

सलमान खान के पिता अस्पताल में भर्ती। (फोटो सोर्स: viralbhayani)

Salim Khan Hospitalised: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान के पिता और दिग्गज राइटर जोड़ी सलीम-जावेद के सलीम खान आज यानी मंगलवार को मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि ये हॉस्पिटल उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के पास ही है।

सलीम खान अस्पताल में भर्ती

अस्पताल में सलीम खान से मिलने आये निर्माता, निर्देशक और एक्टर अतुल अग्निहोत्री।

फोटोग्राफर वायरल भयानी ने मंगलवार, 17 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह खबर शेयर की। उन्होंने लीलावती अस्पताल के बाहर से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, "सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती।"

सलीम खान अस्पताल में भर्ती (Salim Khan Hospitalised)

वायरल भयानी ने मंगलवार, 17 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह खबर शेयर की। उन्होंने लीलावती अस्पताल के बाहर से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, "सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती।"

अस्पताल के बाहर नजर आए सलमान खान

अपने पिता सलीम खान से मिलने के बाद सलमान खान को लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया। वो काफी परेशान और चिंतित नजर आ रहे थे और भारी सुरक्षा घेरे में थे। हालांकि, उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, और खान फैमिली की तरफ से भी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

सलीम खान के बारेे में

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल नवंबर 2025 में, सलीम खान और सलमा खान ने शादी की 61वीं सालगिरह मनाई, जो अर्पिता खान और आयुष शर्मा की 11वीं शादी की सालगिरह के दिन ही थी। सलीम खान ने 1964 में सलमा से शादी की और उनके चार बच्चे हैं: तीन बेटे, सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान, और एक बेटी, अलवीरा। 1981 में, सलीम ने अभिनेत्री हेलेन से शादी की थी।

सलीम-जावेद की मशहूर जोड़ी

सलीम खान एक जाने-माने स्टोरी राइटर हैं. जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी सलीम-जावेद की मशहूर जोड़ी से इंडस्ट्री में पचनी जाती है। ​​सलीम खान ने जावेद अख्तर के साथ मिलकर 1970 और 1980 के दशक में बॉलीवुड की कहानी कहने की शैली को नया रूप दिया और हिंदी फिल्म के इतिहास की कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानी लिखी। उनकी फिल्में में 'जंजीर', 'शोले', 'दीवार', 'डॉन' और 'त्रिशूल' जैसे सुपरहिट फिल्मों के नाम शामिल हैं। अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का सुपरस्टार बनाने में इस जोड़ी ने बड़ी भूमिका निभाई।