उदयपुर

एक सप्ताह में लगा दिए 100 पौधे

सोशल मीडिया पर शुरू की मुहिम, लक्ष्य 500 कारुंडेड़ा के युवाओं ने शुरू की अनूठी पहल
less than 1 minute read
Jun 30, 2019
100 plants Seedlings in one week
एक सप्ताह में लगा दिए 100 पौधे

उदयपुर. खरसाण. निकटवर्ती रुंडेड़ा गांव में मेनारिया समाज के युवाओं ने अनूठी पहल शुरू की है। युवाओं ने वाट्सअप पर हरियालो रुंडेडा का गु्रप बनाया। इस गु्रप में गांव के 200 युवा शामिल है। गांव में पौधे लगाने की मुहिम शुरू की गई। एक सप्ताह में 100 पौधे लगा दिए। गांव के युवाओं ने बताया कि पर्यावरण संकट के चलते पौधरोपण की मुहिम शुरू की।
विदेश से युवाओं ने भी किया आर्थिक सहयोग
गांव के युवाआ्रें ने बताया कि वाट्सअप गु्रप में गांव के सभी युवा शामिल है। इनमें से कई युवा विदेश में कार्यरत है। विदेश में कार्यरत व गांव के युवाओं ने पौधों के लिए राशि एकत्र की। विदेश में कार्यरत युवाओं ने भी आर्थिक सहयोग किया। युवाओं ने गांव के आजाद नगर में 40, हॉस्पिटल परिसर में ११, मेनारिया समाज के नोहरे में 30, मेघवाल बस्ती में 5, श्मशान स्थल पर 15 पौधे लगाए। ये पौधे गांव में सार्वजनिक स्थान पर लगाए गए।
ये पौधे रोपे
युवाओं ने बादाम, करजड़ी, शीशम, आशापाल, पीपल, चम्पाकली, गुलमोहर, नीम, रबर प्लांट, जामुन आदि के पौधे लगाए है। युवाओं ने बताया कि इस मौसम में उनका 500 पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसके बाद भी मुहिम जारी रहेगी। युवाओं ने बताया कि पौधे लगाने के साथ ही रखरखाव की जिम्मेदारी भी सभी ने ली है। युवाओं ने बताया कि पौधे हर रविवार या अवकाश के दिन लगाते हैं।

Published on:
30 Jun 2019 11:58 pm