उदयपुर

अमृतं जलम् अभियान: श्रमदान में जुटे कई संगठन तो निखरा कुएं का स्वरूप

जिले के खेरवाड़ा में हुआ आयोजन: आमजन के साथ स्वयंसेवी संस्थाएं भी आई आगे

2 min read
Apr 05, 2025

खेरवाड़ा. राजस्थान पत्रिका की ओर से विभिन्न स्थानों पर चलाए जा रहे अमृतंजलम् अभियान के तहत शुक्रवार को खेरवाड़ा कस्बे के राम मंदिर के पीछे स्थित श्रीराम गोशाला के पास प्राचीन कुएं पर श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी अहारी, मुख्य ब्लॉक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण मीणा एवं जलदाय विभाग के सहायक अभियंता आलोक गरासिया ने किया। श्रमदान में आसपास के ग्रामीणों, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों, पदाधिकारियों, नगरपालिका के पार्षद एवं कई सफाई कर्मी मौजूद रहे। लगभग 1 घंटे तक चले श्रमदान में कुएं के आसपास जंगली झाड़ियां, प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक की थैलियां सहित अन्य प्रकार का कचरा साफ किया गया। जलदाय विभाग की ओर से वर्तमान में कस्बे के कुछ क्षेत्र में इस कुएं से ही पेयजल की आपूर्ति की जाती है। कुएं में पड़े कचरे को भी बाल्टी एवं अन्य संसाधनों से बाहर निकाल कर पानी को साफ किया तथा अंत में डीडीटी पाउडर भी छिड़का गया। श्रमदान के बाद कुएं का स्वरूप निखर गया।

मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से सफाई कर्मियों को कुएं के आसपास के क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई करने के भी आदेश दिए गए। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता आलोक गरासिया ने एक माह में कुएं की क्षतिग्रस्त दीवार एवं पंप हाउस के मम्मतीकरण, नया गेट निर्माण, रंग-रोगन तथा गंदगी से बचाव के लिए कुएं में लोहे की जाली लगवाने का भी आश्वासन दिया। मुख्य वक्ता पूर्व व्याख्याता जगदीश व्यास सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पत्रिका के अभियान की सराहना की।

श्रमदान में इन्होंने निभाई भागीदारी

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी अहारी, पार्षद विक्रांत कोठारी, लव सीतलानी, दीपचंद शर्मा, हसमुख पानेरी, महावीर इंटरनेशनल के सचिव हितेश पंचोली, उपाध्यक्ष मुकेश कलाल, वरिष्ठ सदस्य दिलीप जैन, संयुक्त व्यापार महासंघ के संरक्षक पारस जैन, कोषाध्यक्ष हसमुख जैन, आकार कॉलेज से नितिन परमार, मनोज पारगी, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा कार्यालय से बीसीएमओ डॉ. अरुण मीणा, डॉ. अनिल सालवी, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मुकेश टांक, पेंशनर समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश व्यास, गोशाला सेवा समिति के कोषाध्यक्ष हरीश पानेरी, संचालक महाराज राजू गिरि, गोदावरी विकास समिति के सचिव शंकर लाल पंचाल, कोषाध्यक्ष बदामीलाल सुथार, साईं सेवा समिति के कुलदीप ठाकुर, खेरवाड़ा विकास मंच के उपाध्यक्ष डॉ. लोकेश बसेर, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, मंगल शाह, विद्या निकेतन से प्राचार्य नवनीत श्रीमाली, बंशीलाल मेघवाल, हरीश जैन, सफाईकर्मी ठेकेदार नाथू हरिजन, सहयोगी सुशील, चंदा, निर्मला, ललिता, दीपिका सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Published on:
05 Apr 2025 12:54 am
Also Read
View All

अगली खबर