27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Udaipur Accident: सड़क हादसे में इस पूर्व पार्षद की दर्दनाक मौत, BJP में दौड़ी शोक की लहर, नवंबर में होनी थी बेटे की शादी

Rajasthan Road Accident: उदयपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने शहर को झकझोर कर रख दिया। हादसे में वार्ड 38 के पूर्व पार्षद की मौत हो गई जिससे भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं।
2 min read
Google source verification
Kota Police

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Former Councillor Hemant Bohra Death: उदयपुर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में बीएन यूनिवर्सिटी के सामने शनिवार रात को हुए हादसे में वार्ड 38 के पूर्व पार्षद हेमन्त बोहरा की मौत हो गई। वे उदियापोल से हिरणमगरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बीएन विवि के सामने बाइक बेकाबू होकर खंभे से टकरा गई थी।

जानकारी के अनुसार नगर निगम के निवर्तमान बोर्ड में वार्ड 38 से पार्षद और विद्युत समिति के अध्यक्ष रहे हिरणमगरी सेक्टर-3 भैरव धान कॉलोनी निवासी हेमंत पुत्र मदनलाल बोहरा की मौत हो गई। वे रात करीब 11 बजे सूरजपोल से घर जाने के लिए बाइक पर निकले थे।

बीएन विवि के सामने गोविंदपुरा-सुभाषनगर मार्ग के यहां बाइक बेकाबू हो गई थी, जो सड़क किनारे खंभे से जा टकराई। यहां मुख्य सड़क से करीब 5 फीट नीचे की सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। बेहोशी की हालत में लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। इससे पहले उनके मोबाइल से लास्ट कॉल के आधार पर साथी वार्ड 4 के पूर्व पार्षद लोकेश कोठारी को कॉल करके सूचना दी। कोठारी मौके पर पहुंचे तब तक लोगों ने बोहरा को निजी अस्पताल पहुंचा दिया था। जहां उपचार के दौरान हेमन्त बोहरा ने दम तोड़ दिया।

BJP में शोक की लहर

पूर्व पार्षद बोहरा के हादसे में घायल होने की सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। बोहरा के निधन पर भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। ऐसे में रविवार को भाजपा के कुछ कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए, जबकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

बेटे की शादी की कर रहे थे तैयारी

परिजनों ने बताया कि हेमन्त बोहरा इंजीनियर थे, वहीं भूमि कारोबार से जुड़े थे। उनके दो बेटे हैं, वे भी इंजीनियर हैं। एक बेटे की शादी नवंबर में होना तय कर रखा था। जिसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी थी। पिछले दिनों ही शादी समारोह के आयोजन स्थल आदि की बुकिंग भी करवा ली गई थी।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग