उदयपुर

Rajasthan Tirth Yatra Yojana: वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी खबर, पसंद के 3 तीर्थ स्थल की कर सकेंगे सैर

Rajasthan Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2024 : ट्रेन से देश के 15 अलग-अलग तीर्थों के दर्शन कराए जाएंगे। यह प्रक्रिया 19 सितबर तक जारी रहेगी
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2024, 12:47 PM IST
Rajasthan Senior Citizen Tirth Yatra Yojana (1)
Rajasthan Senior Citizen Tirth Yatra Yojana (1)

उदयपुर।देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत इस साल प्रदेश के 36 हजार बुजुर्गों को ले जाने की तैयारी की गई है। इसके तहत देवस्थान विभाग की ओर से फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन विभाग की वेबसाइट पर बुधवार से कर सकेंगे। यह प्रक्रिया 19 सितबर तक जारी रहेगी। आवेदन में बुजुर्ग अपनी पसंद के 3 तीर्थ स्थल चुन सकेंगे, जिनमें से एक की यात्रा करने का अवसर मिलेगा।

देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत 6 माह बाद फिर बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराने की तैयारी की गई है। इस साल प्रदेश से 36 हजार बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराई जाएगी, जिसमें से 6 हजार को प्लेन से काठमांडू नेपाल स्थित पशुपतिनाथ ले जाएंगे, वहीं 30 हजार को ट्रेन से देश के 15 अलग-अलग तीर्थों के दर्शन कराए जाएंगे।

पुराने आवेदन भी शामिल करेंगे

तीर्थयात्रा के लिए पिछले साल की गई आवेदन प्रक्रिया में शामिल बुजुर्गों को पहले यात्रा पर ले जाया जाएगा, वहीं नए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। विभाग ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को ऑनलाइन आवेदन लेने के लिए तैयार किया है। आवेदन जिलेवार लिए जाएंगे।

तीर्थ स्थल, जहां की कराई जाएगी यात्रा

● पशुपतिनाथ काठमांडू (नेपाल)

● अयोध्या-हरिद्वार-ऋषिकेश

● उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयबकेश्वर

● कामाया (गुवाहटी)

● गंगासागर (कोलकात्ता)

● जगन्नाथपुरी

● तिरुपति

● द्वारकापुरी-सोमनाथ

● प्रयागराज-वाराणसी

● बिहार शरीफ

● मथुरा-अयोध्या

● मथुरा-वृंदावन-बरसाना

● समेद शिखर-पावापुरी-बैद्यनाथ

● रामेश्वरम-मदुरई

● वेलनकानी चर्च (तमिलनाडू)

● वैष्णोदेवी-अमृतसर

रेलवे की प्लानिंग के अनुसार यात्रा की तारीखें तय

तीर्थयात्रा की प्रक्रिया फिर शुरू की गई है। नए आवेदन बुधवार से लिए जाएंगे, जो 15 दिन चलेगी। नियमों की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर दी गई है और उसी से आवेदन किया जा सकता है।

पूर्व में आवेदन कर चुके, लेकिन यात्रा से वंचित बुजुर्ग भी इस बार शामिल किए जाएंगे। रेलवे की प्लानिंग के अनुसार यात्रा की तारीखें तय की जाएगी। - वासुदेव मालावत, आयुक्त, देवस्थान विभाग

Updated on:
4 Sep 2024, 12:47 PM IST
Published on: