उदयपुर

Udaipur: ‘शारीरिक संबंध…केस रफा-दफा’, BJP नेत्री ने वकील के खिलाफ दर्ज कराया केस

Rajasthan Crime: आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लेने की बात कहते हुए धमकाया कि जैसा कहूं, वैसा करना, नहीं तो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा।
less than 1 minute read
Feb 13, 2026
Rape Case
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

BJP Leader Files Case Against Lawyer: उदयपुर के भूपालपुरा थाने में एक भाजपा नेत्री ने वकील के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि युवती ने एडवोकेट विशाल गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

रिपोर्ट में बताया कि वह विशाल को एक साल से जानती है। काम के सिलसिले में उसके साथ आना-जाना रहा है। 5 माह पहले आरोपी ने उसे अपने कार्यालय बुलाया। यहां शीतलपेय पिलाया, इससे उसका सिर चकराने लगा। उसे करीब आधे घण्टे बाद होश आया।

इस दौरान वहां मौजूद आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लेने की बात कहते हुए धमकाया कि जैसा कहूं, वैसा करना, नहीं तो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। डर के मारे युवती चुप रही और आरोपी के संपर्क में नहीं रही।

आरोपी ने किसी बात के लिए उसे बुलाया। कहा कि उसने युवती के साथ अन्य लोगों के चेहरे वाले वीडियो एआई से बना लेने की बात कही। इस दौरान आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने और उसके केस को रफा-दफा कराने का दबाव बनाया। जब पीडि़ता इससे तंग आ गई तो उसने केस दर्ज कराया।

Updated on:
13 Feb 2026 12:18 pm
Published on:
13 Feb 2026 12:17 pm