
प्रतीकात्मक फोटो: पत्रिका
Outgoing BJP Councilor Rakesh Porwal: उदयपुर के हिरणमगरी थाने में भाजपा के निवर्तमान पार्षद राकेश पोरवाल के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज हुआ है। युवती को नौकरी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज होने के तुरंत बाद पीड़िता के बयान कलमबद्ध करते हुए मेडिकल जांच करवाई, वहीं संबंधित साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय युवती ने थाने में आकर रिपोर्ट दी। बताया कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी निवर्तमान पार्षद राकेश पोरवाल ने बलात्कार किया। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी से 2023 में उसकी मुलाकात हुई थी, तब आरोपी ने खुद की पहचान पार्षद के रूप में बताई।
युवती ने नर्सिंग की पढ़ाई कर लेने की बात बताई तो आरोपी ने शहर के एक निजी हॉस्पिटल में जॉब लगवाने का भरोसा दिया। आरोपी ने निजी हॉस्पिटल में कॉल करके 9-10 फरवरी को एक व्यक्ति के पास भेजा। वह अपने भाई के साथ गई, तो व्यक्ति ने जवाब देने के लिए एक दिन का समय मांगा। आरोपी राकेश पोरवाल इस दौरान लगातार कॉल करते हुए नौकरी पक्की होने की बात कह रहा था। इसके बाद बुधवार को कॉल करके कहा कि टेकरी स्थित मेरे ऑफिस आ जाओ, यहां बैठकर हॉस्पिटल में तुम्हारी सैलरी बढ़ाने की बात करेंगे।
उसने रेपिडो राइडर को भेजकर टेकरी पर जहां बुलाया, वह होटल डिवाइन था। होटल के रूम नम्बर 304 में टेबल पर खाना सजा हुआ था, जहां आरोपी ने खाने के साथ शराब भी पिला दी। इस दौरान आरोपी ने कहा कि नौकरी और अच्छी सैलरी के लिए तुझे निजी हॉस्पिटल के मालिक को खुश करना है।
आरोपी राकेश ने किसी को कॉल भी किया, लेकिन सामने वाले व्यक्ति ने व्यस्त होना बताया और वह नहीं आया। इस दौरान युवती नशे की हालत में हो चुकी थी तो आरोपी ने उसकी मर्जी के विरुद्ध बलात्कार किया। इस दौरान युवती के भाई का कॉल आया तो आरोपी राकेश पोरवाल ने मोबाइल बंद कर दिया।
इसके बाद आरोपी ने अपने एक व्यक्ति के साथ कार में रवाना कर दिया, जिसने प्रतापनगर क्षेत्र में छोड़ा। यहां युवती का भाई खड़ा था, जिसने युवती की बुरी हालत देखी तो उसे तुरंत ही थाने ले गया। एसपी योगेश गोयल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ को सौंपी गई है।
Updated on:
13 Feb 2026 10:26 am
Published on:
13 Feb 2026 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
