उदयपुर

खुद को सीबीआई अफसर बता युवक से चेन व अंगूठी छीनी

- जान से मारने की धमकी भी दी - सूरजपोल में दिन दहाड़े वारदात
less than 1 minute read
Oct 18, 2020
FILE
CHORI : टेस्ट ड्राइव के बहाने दो जनें कार लेकर हवा हो गए,CHORI : टेस्ट ड्राइव के बहाने दो जनें कार लेकर हवा हो गए

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. शहर में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इस घटना से लगाय जा सकता है। यहां शनिवार दोपहर एक व्यक्ति ने खुद को सीबीआई ऑफिसर बता युवक को डरा धमकाकर सोने की चेन और अंगूठी छीन ली। इस संबंध में सूरजपोल थाने में मामला दर्ज किया गया। भैरूलाल सालवी पुत्र खुमाणलाल सालवी निवासी उत्तरी सुन्दरवास सामान खरीदने सूरजपोल गया था। यहां दोपहर करीब एक बजे एक व्यक्ति ने उसकी स्कूटी के आगे मोटरसाइकिल लाकर खड़ी कर दी। फिर उसने सालवी से कहा कि वह सीबीआई ऑफिसर है, उसने कार्ड दिखाया और कहा कि वह अपनी सोने की चेन व दोनों अंगूठियां उसे दे दे नहीं तो जान से मार देगा। डर के मारे सालवी ने दो तोले की चेन और डेढ़ तोले की दोनों अंगूठियां खोलकर उसे दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जान से मारने की धमकी भी दी, सूरजपोल में दिन दहाड़े वारदात।

Published on:
18 Oct 2020 08:06 am