11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यायाधीश ने जिला कारागृह का किया निरीक्षण

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 11, 2026

Rajasthan

राजसमंद. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश अल्का शर्मा के निर्देश पर सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भारत भूषण पाठक ने सोमवार को जिला कारागृह का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन, सफाई, आवास व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में 138 बंदी निरुद्ध मिले। नवीन प्रवेशित बंदियों से संवाद किया, जिन्होंने प्रकरणों में अधिवक्ता नियुक्त होना बताया। कोई भी बंदी 18 वर्ष से कम उम्र का नहीं मिला। चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना बताया गया। सजायाफ्ता बंदियों की जानकारी ली। बैरकों में टीवी और सुरक्षा कैमरे क्रियाशील मिले। बंदियों ने किसी समस्या से इनकार करते हुए भोजन व्यवस्था पर संतोष जताया। जेल उपाधीक्षक व जेल कारापाल उपस्थित रहे।