उदयपुर

लंबित परिवेदनाओं के शीघ्र निस्तारण पर कलक्टर ने दिखाई सख्ती

Jul 30, 2026
Rajasthan

सीपी ग्राम्स एवं संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
राजसमंद. जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सीपी ग्राम्स एवं संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि संपर्क पोर्टल और सीपी ग्राम्स के माध्यम से प्राप्त शिकायतें आमजन की अपेक्षाओं और विश्वास से जुड़ी होती हैं। इसलिए प्रत्येक परिवाद का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को बिना कारण लंबित न रखा जाए तथा निस्तारण ऐसा हो, जिससे परिवादी को संतोषजनक समाधान मिल सके। उन्होंने विभागों को लंबित मामलों की संख्या में कमी लाने, बार-बार सामने आने वाली शिकायतों के मूल कारणों का विश्लेषण करने और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए। साथ ही अधिकारियों से कहा कि वे पोर्टलों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Updated on:
30 Jul 2026 06:02 am
Published on:
30 Jul 2026 06:01 am