30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायत विकास योजना पर ग्राम विकास अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

उदयपुर

image

Newsdesk

Jul 30, 2026

Rajasthan

जीपीडीपी, बीपीडीपी एवं पीडीपी में विकास कार्यों का समय पर अपडेट करने के दिए निर्देश
भीम. राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में पंचायत विकास योजना विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों को पंचायत विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ऑनलाइन अपडेट की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत समिति के विकास अधिकारी रामकुमार, सहायक विकास अधिकारी सोहनलाल सालवी, लालाराम, कैलाश प्रजापति तथा तकनीकी सहायक विजयपाल ने ग्राम विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), ब्लॉक पंचायत विकास योजना (बीपीडीपी) एवं पंचायत विकास योजना (पीडीपी) के तहत विकास कार्यों को पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपडेट करने की प्रक्रिया समझाई। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं समय पर ऑनलाइन अपडेट आवश्यक है, ताकि योजनाओं का लाभ आमजन तक पारदर्शी और सुचारु रूप से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की ऑनलाइन एंट्री और नियमित निगरानी से पारदर्शिता बढ़ेगी तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी। सभी ग्राम विकास अधिकारियों को अपने-अपने ग्राम की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर उसे पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए। कार्यशाला में ग्राम विकास अधिकारी मनोहरसिंह, धीरसिंह मीणा, अंकित सेन, लक्ष्मण बसेटिया, वीरमसिंह, बजरंग लाल, योगेश कुमार, नीतूसिंह, ललिता चोयल, चंपा लटियाल, दिव्या चोयल आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।