
भुवनेश पंड्या
उदयपुर. उदयपुर में शनिवार को 32 नए पॉजिटिव मिले। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि
480 सैंपल लिए गए। जांच के दौरान 448 नेगेटिव तथा 32 पॉजिटिव पाए गए। अब तक कुल पॉजिटिव की संख्या 7125 हो गई है। अब तक 6748 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इनमें से कुल 302 एक्टिव केस हैं, इनमें से 208 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 75 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। कोविड.19 प्रभारी डॉ. शंकर एच बामनिया ने बताया कि 22 संक्रमित शहरी क्षेत्र से हैं, इनमें 03 कोरोना वॉरियर्स, 6 क्लोज कांटेक्ट,13 नए तथा ग्रामीण क्षेत्र से 10 पॉजिटिव में से 7 क्लोज कांटेक्ट, 3 नए केस है। कोरोना वॉरियर्स में 2 चिकित्साकर्मी सहित 1 पुलिसकर्मी है। इनमें एमबी हॉस्पिटल में कार्यरत सवीना निवासी 42 वर्षीय लैब टेक्नीशियन व 47 वर्षीय मेल नर्स निवासी टेकरी चौराहा सहित 57 वर्षीय पुलिसकर्मी संक्रमित हैं।
यहां भी मिले संक्रमित
टेकरी चौराहा मेनारिया गेस्ट हाउस के पास एसी ब्लॉक सवीना सामुदायिक केंद्र के पीछे, सिल्वर स्टार अपार्टमेंट न्यू विद्यानगर सेक्टर 4, समता विहार तितरड़ी, सुथारवाड़ी सलूंबर, बनोड़ा सलूंबर, सूरजपोल, देबारी, न्यू कृष्णा नगर माता जी की घाटी तितरड़ी, अमृत नगर बेदला, भटेवर वल्लभनगर, संस्कार कॉम्प्लेक्स, नवरत्न कॉम्पलेक्स, तहसील के सामने गोगुंदा, यादव कोलोनी, अंबा माता, दिव्य ज्योति अपार्टमेंट भूपालपुरा, बीएसएनल रोड सेक्टर 4, आई ब्लॉक सेक्टर 14, रोड नंबर 2 मधुर पब्लिक के पास सुभाष नगर, पाठों की मगरी, भींडर की हवेली चांदपोल, वकील कॉलोनी सेक्टर 11, सी क्लास प्रताप नगर, अशोकनगर रोड नंबर 7, लेक गार्डन सेक्टर 14, शिव मंदिर के पास सेक्टर 3, विवेक नगर चित्रकूट नगर, चांदपोल बाहर अमित हवेली, ए ब्लॉक सेक्टर 9, शीतला पार्क के सामने गायत्री नगर सेक्टर 5 व सवीना से संक्रमित पाए गए।
उदयपुर में शनिवार को कोरोना से 25 वर्षीय गर्भवती सहित दो मौत हो गई। टेकरी निवासी 25 वर्षीय गर्भवती का दाह संस्कार अशोक नगर स्थित मोक्ष धाम में किया गया। साथ ही यहां प्रतापगढ़ निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। विभाग के अनुसार अब तक 75 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।