10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व सांसद हरिओम सिंह राठौड़ की जयंती पर पुष्पांजलि

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 10, 2026

Rajasthan

राजसमंद. राजसमंद संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व सांसद हरिओम सिंह राठौड़ की जन्म जयंती रविवार को श्रद्धा और स्मरण के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हरिओम दिया फैंस के कार्यकर्ताओं ने पसुंद स्थित हरिओम उपवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय हरिओम सिंह राठौड़ के बताए मार्ग और पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इसके साथ ही हरिओम उपवन में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर हरिओम दिया फैंस के मानसिंह बाहरठ, सुरेश जोशी, नर्बदा शंकर पालीवाल, धीरज पुरोहित, विनोद जोशी, टीआर शर्मा, गोविंद प्रजापत, रतन सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।