10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली कावड़ यात्रा, परशुराम महादेव का आज करेंगे जलाभिषेक

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 10, 2026

Rajasthan

राजसमंद. शहर से रविवार को कावड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ हुई। कावड़ियों ने सबसे पहले राजसमंद स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भजनों के साथ यात्रा कुंभलगढ़ के लिए रवाना हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया। यात्रा में महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिलाएं भजनों पर नाचते-गाते हुए यात्रा में सहभागी बनीं। कई महिलाएं और बच्चे राजनगर हाइवे तक कावड़ियों के साथ चले और उन्हें विदा किया। कावड़ जत्था केलवाड़ा पहुंचा, जहां रात्रि विश्राम के दौरान भजन संध्या आयोजित की गई। स्थानीय गायक कलाकारों ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
सोमवार को सुबह नौ बजे कावड़ यात्री कुंभलगढ़ स्थित परशुराम महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए, जहां भगवान परशुराम महादेव का जलाभिषेक किया गया। यात्रा का आयोजन कावड़ यात्रा आयोजन समिति के तत्वावधान में हुआ। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।