उदयपुर

बैंक में बैग से पार हुए 60 हजार…गोगुंदा स्थित एसबीआई शाखा की घटना

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
CRIME
आजमगढ़ क्राइम न्यूज

गोगुंदा . कस्बे की एसबीआई बैंक शाखा से मंगलवार को राशि निकालने पहुंचे उपभोक्ता के बैग से 60 हजार रुपए पार हो गए। कोई उचक्का राशि निकाल ले गया। बैंक प्रबंधक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जहां एक व्यक्ति वारदात करते नजर आ रहा है।जानकारी के अनुसार पानेर निवासी बैंक वीसी कमलेश ने उपभोक्ताओं को देने के लिए 10 हजार के 7 बंडल के रूप में 70 हजार रुपए निकाले। रुपए बैग में रख बैंक में अन्य काम कर रहा था। किसी उच्चके ने बैग की चेन खोल 10 हजार के 6 बंडल निकाल लिए। एक बंडल बैग के अंदर चले जाने से चोर के हाथ नहीं आया। थोड़ी देर में कमलेश को बैग से राशि पार होने का पता चला। बैंक कर्मियों ने पुलिस को सूचना देकर बैंक के गेट बंद कर दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक में मौजूद लोगों से राशि की पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज ख्ंागाले, जहां एक व्यक्ति राशि पार करते हुए दिखाई दिया। वह बैंक से फरार हो गया।

शांतिभंग में छह महिलाएं गिरफ्तार,जमानत पर रिहा

उदयपुर. सूरजपोल थाना पुलिस ने टाउनहॉल और फतह मेमोरियल के सामने काफी समय से संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने वाली महिलाओं को मंगलवार को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि इन महिलाओं को लेकर स्थानीय व्यापारियों की ओर से पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी। महिला पुलिस की मौजूदगी में एकाएक पुलिस ने जब मंगलवार सुबह टाउनहॉल के सामने पार्क में महिलाओं को पकड़ा तो अफरा तफरी मच गई। वहां घूमने आए लोग भी सकते में आ गए। 6 महिलाओं को गिरफ्तार कर एडीएम (सिटी) के समक्ष पेश किया गया, जहां स्वयं के मुचलके पर पाबंद करते हुए जमानत पर रिहा किया गया।

Published on:
24 Oct 2018 06:47 pm